ममता कुलकर्णी
- फोटो : Social media
90 के दशक मशहूर चेहरों में से एक ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करने के बाद सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अभिनेत्री, जो अब 50 साल की हो चुकी है, आशिक आवारा, वक्त हमारा है, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, आंदोलन और अन्य जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती है। ममता को देखकर जहां कुछ फैंस खुश हुए और उनकी खूबसूरती की तारीफ की तो वहीं एक्ट्रेस में कितना बदलाव आ गया है यह देखकर कुछ फैंस हैरान रह गए।