फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Then & Now: कई साल पहले ऐसे दिखते थे अनुपमा के सितारे, तस्वीरें देख पहचान पाना है मुश्किल

Tue, 31 May 2022 12:57 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक अनुपमा की लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। यह शो बीते कई महीनों से टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 की पोजीशन पर कायम है।
विज्ञापन
1 of 6
अनुपमा की स्टार कास्ट - फोटो : Social media

स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक अनुपमा की लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। यह शो बीते कई महीनों से टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 की पोजीशन पर कायम है। शो की कहानी के साथ ही इस सीरियल में नजर आने वाले सभी कलाकार भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। रुपाली गांगुली से लेकर सुधांशु पांडे तक सभी अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको आपके इन्हीं चहेते सितारों के ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाएंगे। आइए जानते हैं सालों पहले कैसी दिखती थी अनुपमा की स्टार कास्ट-

विज्ञापन

2 of 6
रुपाली गांगुली - फोटो : Social media

रुपाली गांगुली

शो में अनुपमा बन घर-घर में जगह बनाने वाली रुपाली गांगुली लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। अभिनेत्री रुपाली मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी फिल्म 'अंगारा' में स्क्रीन शेयर करती नजर आ चुकी हैं। इस अलावा वह साराभाई वर्सेज साराभाई और कहानी घर घर की जैसे टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। बीते कई सालों में  अभिनेत्री लुक काफी बदल चुका है, तस्वीरें देख आप भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।

विज्ञापन

3 of 6
सुधांशु पांडे - फोटो : Social media

सुधांशु पांडे

अनुपमा में वनराज का किरदार निभा रहे अभिनेता सुधांशु पांडे आज भी अपने लुक से सभी को दीवाना बना देते हैं। अभिनेता अपने पुराने समय में भी बेहर हैंडसम लगते थे। उनकी तस्वीरों पुरानी तस्वीरों को देखकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि वह कितने हैंडसम थे।

4 of 6
गौरव खन्ना - फोटो : Social media

गौरव खन्ना

शो में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभा रहे गौरव खन्ना बतौर मॉडल भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह सीआईडी, जीवन साथी और तेरे बिन जैसे धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं। अभिनेता आज जितने डैशिंग लगते हैं गुजरे समय में भी उतने ही हैंडसम थे।

विज्ञापन

5 of 6
मदालसा शर्मा - फोटो : Social media

मदालसा शर्मा

मिथुन चक्रवर्ती की बहू और अनुपमा में कव्या का किरदार मदालसा शर्मा कई साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बीते समय के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक पर काफी काम किया है। एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को दीवाना बनाती रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तसनीम शेख - फोटो : Social media

तसनीम शेख

लंबे समय से टीवी जगत का हिस्सा रहीं तसनीम शेख छोटे पर्दे के कई धारावाहिक में नजर आ चुकी हैं। कुसुम, क्योंकि सास भी कभी बहू थी के बाद अब तसनीम अनुपमा में नजर आ रही हैं। वक्त के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक्स पर भी काफी काम किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें