चंद्र प्रकाश द्विवेदी के साथ अक्षय-मानुषी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म पर बात करते हुए डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा, 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने भारतमाता की आजादी के लिए लड़ते हुए अपनी जान दे दी। उन्होंने मोहम्मद गौरी के खिलाफ भारत का बचाव किया, जो बेरहम आक्रमणकारी था, जो हमारे देश को लूटना चाहता था। हमारी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के जीवन और हमारे देश के इतिहास में उनके योगदान का वर्णन करती है। हमने अब उनके झंडे के साथ वाराणसी में गंगा पूजा कर आशीर्वाद मांगा है। अब हम गंगा के पवित्र जल के साथ सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं और वहां सम्राट पृथ्वीराज के ध्वज के साथ एक और पूजा करेंगे।'