फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल में कितनी बदल गईं शाहरुख की पत्नी गौरी खान, कुछ तस्वीरों में तो पहचानना भी मुश्किल

Tue, 08 Oct 2019 08:28 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : file photo
Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) की। गौरी खान 8 अक्टूबर को 49वां जन्मदिन मनाएंगी। गौरी और शाहरुख की शादी लव मैरिज थी। इन दोनों की शादी को 28 साल हो चुके हैं। इन 28 साल में दोनों का रिश्ता दिन पर दिन और मजबूत हुआ। इन दोनों की बॉन्डिग कई बार अवॉर्ड फंक्शन में भी नजर आई। इतने लंबे वक्त में गौरी के लुक में भी काफी बदलाव आया। गौरी के जन्मदिन पर हम आपको उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें दिखाते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
gauri khan and shahrukh khan - फोटो : file photo
शाहरुख खान से शादी करने से पहले गौरी खान का पूरा नाम गौरी छिब्बर था।  शाहरुख की पत्नी होने के बावजूद उन्होंने अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई। वह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की को-ओनर हैं। 2004 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मैं हूं ना' प्रोड्यूस की थी। 
विज्ञापन

3 of 7
gauri khan - फोटो : file photo
साल 2012 में गौरी ने बतौर इंटीरियर डिजाइनर अपने करियर की शुरुआत की थी। मुंबई के जुहू में गौरी का लग्जरी इंटीरियर डिजाइन स्टोर है।

4 of 7
gauri khan
शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। गौरी को पहली नजर देख किंग खान कायल हो गये थे। उस वक्त गौरी सिर्फ 14 साल की थीं। पार्टी में वह किसी और के साथ डांस कर रही थी, जो शाहरुख को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

5 of 7
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : file photo
शुरुआत में शाहरुख अपने शर्मीले स्वभाव के कारण गौरी को कुछ कह नहीं सके, लेकिन उन्होंने हर उस पार्टी में जाना शुरू कर दिया जहां उन्हें गौरी के आने की उम्मीद होती थी। कुछ समय बाद शाहरुख ने हिम्मत जुटाकर गौरी का फोन नंबर लिया और फिर दोनों की बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन

6 of 7
gauri khan
धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चड़ा। दोनों ने अपने प्यार के बारे में अपने घरवालों को बताया। हालांकि शाहरुख खान के मुस्लिम होने की वजह से गौरी के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों ने एक-दूसरे को पाने के लिए खूब पापड़ बेले और आखिरकार प्यार की जीत हुई। साल 1991 में दोनों ने शादी कर ली और सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shahrukh Khan and Gauri Khan - फोटो : file photo
अगर आप शुरुआत की शाहरुख और गौरी की तस्वीरों की अब की तस्वीरों से तुलना करेंगे तो आप देखेंगे वक्त के साथ गौरी में कितना बदलाव आ गया है। गौरी खूबसूरत तो हमेशा से ही थी, लेकिन फैशन के मामले में वह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:- पांचवें दिन ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' की ताबड़तोड़ कमाई, कलेक्शन का आंकड़ा 150 करोड़ के पार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें