फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 साल तक इस कॉमेडियन ने किया सिनेमाजगत पर राज, तस्वीरों में अब पहचानना भी मुश्किल

Wed, 23 Oct 2019 10:42 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jagdeep - फोटो : twitter
Then and Now कॉलम में हम बात करेंगे मशहूर कॉमेडियन जगदीप (Jagdeep) की। जगदीप को हाल ही में हुए आइफा अवॉर्ड में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। जगदीप 80 साल के हैं और सात साल से सिनेमाजगत से दूर हैं। आइफा अवॉर्ड में जगदीप व्हील चेयर पर अपने दोनों बेटों जावेद और नावेद के साथ आए थे। जगदीप बॉलीवुड में कॉमेडी की वजह से जाने जाते हैं। इन्होंने 61 साल तक लोगों का मनोरंजन किया। तस्वीरों में देखिए जगदीप अब पहले से कितना बदल गए हैं। यहां तक कि कुछ तस्वीरों में उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। 
विज्ञापन

2 of 5
Jagdeep in Sholay film - फोटो : file photo
मशहूर अभिनेता जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा फिल्म 'शोले' में निभाए गए किरदार सूरमा भोपाली के लिए जाना जाता है। जगदीप ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1951 में बी आर चोपड़ा की फिल्म 'अफसाना' से की थी। इस फिल्म में जगदीप ने बतौर बाल कलाकार काम किया था। इसके बाद कई फिल्मों में नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
Jagdeep - फोटो : twitter
इन फिल्मों में 'अब दिल्ली दूर नहीं', 'मुन्ना', 'आर पार', 'दो बीगा जमीन' और 'हम पंछी एक डाल के' हैं। इन फिल्मों के बाद जगदीप की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें मुख्य अभिनेता के तौर पर फिल्मों में काम मिलने लगा। इन फिल्मों में 'भाभी' और 'बरखा' शामिल हैं। इसके बाद जगदीप ने 'ब्रह्माचारी' फिल्म से बतौर कॉमेडियन खुद को स्थापित कर लिया। 

4 of 5
Jagdeep - फोटो : twitter
इसके अलावा 'फिर वही बात', 'पुराना मंदिर', 'खूनी पंजा', 'काली घटा', 'सुरक्षा', 'स्वर्ग नरक', 'कुर्बानी', 'शहंशाह' जैसी कई फिल्मों में जगदीप नजर आए। बतौर कॉमेडियन अभिनेता जगदीप ने सिनेमाजगत में कुछ ऐसे किरदार निभाए जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इन किरदारों में एक तो 'शोले' फिल्म का सूरमा भोपाली तो वहीं दूसरा' अंदाज अपना अपना' फिल्म में सलमान खान के पिता का रोल। यह फिल्म साल 1994 में आई थी जिसमें जगदीप ने बांकेलाल भोपाली का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jagdeep - फोटो : twitter
इस फिल्म के बाद जगदीप कम फिल्में कम करने लगे। आखिरी बार जगदीप साल 2012 में 'गली गली चोर है' फिल्म में नजर आए थे। जगदीप के पोते मीजान जाफरी ने हाल ही में 'मलाल' फिल्म से सिनेमाजगत में अपने करियर की शुरुआत की। जब जगदीप को आइफा अवॉर्ड में सम्मानित किया जा रहा था तो उनके पोते मीजान भी वहां मौजूद थे। इन सभी तस्वीरों में समय के साथ जगदीप के लुक में बदलाव नजर है जो साफ देखा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ को जबरन Kiss कर गया कंटेस्टेंट, विशाल बोले- 'हम पुलिस बुलाने वाले थे लेकिन...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें