फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: वीकएंड के बाद आधे से भी कम हुई 'द वन' की कमाई, क्या 'हनुमान अंश' और 'एवेंजर्स' ने किया निराश?

Mon, 28 Sep 2026 09:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: वीकएंड के बाद 'द वन' और 'द पैराडाइज'  की कमाई आधी से भी कम हो गई है। 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' ने काफी निराश किया है।
 
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
वीकएंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर लगभग सभी फिल्मों का कलेक्शन काफी घट गया है। 'द वन' की कमाई आधी से भी कम हो गई है। वहीं 'द पैराडाइज' के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापूर द मूवी' के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' की कमाई काफी घट गई है।
 
विज्ञापन

2 of 6
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
वीकएंड के बाद कितनी हुई 'द वन' की कमाई
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट आई है। 
  • पहले दिन इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत करते हुए 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और इसने 11.25 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे दिन इसे रविवार की छुट्टी का फायदा मिला है और इसने 14.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • आज चौथे दिन सोमवार को इसने खबर लिखे जाने तक 4.44 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म ने चार दिनों में कुल 38.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
एवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : यूट्यूब
कितनी हुई 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' की कमाई?
मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी की है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को सात साल बाद दोबारा रिलीज किया गया है। वीकएंड के बाद इसकी कमाई घटी है। ओपनिंग डे पर इसने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन इसने 7.65 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन इसने 7.55 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 1.49  करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन 23.94 करोड़ रुपये हो गया है।

रणबीर कपूर: अभिनेता के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं आलिया भट्ट, पति के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें

4 of 6
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@theparadise
कैसी है 'द पैराडाइज' की हालत?
  • साउथ के सुपरस्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की बात करें, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत अच्छी रही है। 
  • पहले दिन इसने 34.65 करोड़ रुपये कमाए। 
  • दूसरे दिन इसने 14.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • तीसरे दिन इसने 13.08 करोड़ रुपये कमाए। 
  • आज चौथे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 4.17 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • रिलीज से पहले स्पेशल शोज में इसने 11.60 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 96.27 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
मिर्जापुर द मूवी की नई स्टारकास्ट - फोटो : X
'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को रिलीज हुए आज 25 दिन हो गए हैं। वीकएंड के बाद फिर इसकी कमाई घटी है। शनिवार को इसने 1.55 करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे रविवार को इसकी कमाई 1.70 करोड़ रुपये रही थी। आज खबर लिखे जाने तक इसने 44 लाख रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 227.49 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या 'हनुमान अंश' ने किया निराश?
  • फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी कमाई से सबको हैरान किया है, मगर 53वें  दिन इसकी कमाई घटी है।
  • आठवें शनिवार को इसने 6.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • कल रविवार को इसने 9 करोड़ रुपये कमाए थे
  • आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने सिर्फ 1.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इसका टोटल कलेक्शन 308.76 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें