फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Romantics: सितारों ने एक सुर में की ‘बॉलीवुड’ शब्द की भर्त्सना, यश चोपड़ा पर बनी सीरीज में खुलकर रखे विचार

Mon, 06 Feb 2023 04:12 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
डॉक्यूसीरीज ‘द रोमांटिक्स’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्माता, निर्देशक यश चोपड़ा के स्थापित किए प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष में ओटीटी नेटफ्लिक्स उन पर एक डाक्यूसीरीज का प्रसारण करने जा रहा है। ‘द रोमांटिक्स’ नाम की चार एपिसोड की इस सीरीज में हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे यश चोपड़ा से अपने रिश्तों के बारे में बातें करते दिखेंगे और इनमें सबसे अहम नाम है ऋषि कपूर का। सीरीज की एक और खास बात सामने आई है और वह ये कि इसके निर्माण के दौरान हिंदी सिनेमा के तकरीबन सभी दिग्गज सितारों ने ‘बॉलीवुड’ शब्द को लेकर गहरी आपत्ति जताई है। गॉसिप पत्रिकाओं ने इस शब्द को सबसे ज्यादा प्रचलित किया है जबकि ये नाम भारतीय सिनेमा को हॉलीवुड की सस्ती कॉपी बताने के इरादे से ही सबसे पहले इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन

2 of 4
डॉक्यूसीरीज ‘द रोमांटिक्स’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी से प्रसारित होने जा रही डॉक्यूसीरीज ‘द रोमांटिक्स’ की मेकिंग के दौरान आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी, ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा से लेकर लेखक सलीम खान तक सबने ‘बॉलीवुड’ शब्द पर आपत्ति जताई। भारतीय सिनेमा के लिए पश्चिम में ईजाद हुए इश शब्द की इन कलाकारों ने न सिर्फ भर्त्सना की बल्कि ये भी कहा कि इस शब्द में भारतीय सिनेमा का संपूर्ण समावेश भी नहीं है। ‘द रोमांटिक्स’ का निर्देशन स्मृति मुंधरा ने किया है, जो इसके पहले ‘इंडियन मैचमेकिंग’ और ‘नेवर हैव आई एवर’ जैसी चर्चित सीरीज बना चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें- Sidharth Malhotra: आलिया से ‘आलिया’ तक सिद्धार्थ की चर्चित प्रेम कहानियां, सौ करोड़ी नेटवर्थ से अभी इतने दूर
विज्ञापन

3 of 4
यश चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्मों के सितारों में ‘बॉलीवुड’ शब्द को लेकर जो चिढ़ है, उसके बारे में स्मृति बताती हैं, ‘‘मैं यह जानकर चकित थी कि मुंबई फिल्म उद्योग में किस प्रकार लोग एक आवाज में बॉलीवुड शब्द ने नफरत करते हैं। गहराई से समझें तो यह बिल्कुल सही भी है। ऐसा कौन सितारो होगा जो बिल्कुल अलग पहचान या शब्द से संबोधित होना चाहेगा, खासकर वो शब्द जो किसी और स्रोत से उत्पन्न हुआ हो या अपनी असल पहचान से कमतर हो?’’ वेब सीरीज ‘द रोमांटिक्स’ में स्मृति और उनकी टीम ने 35 दिग्गज सितारों के इंटरव्यू शामिल किए हैं। इनमें दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का एक रोचक साक्षात्कार भी शामिल हैं। यही नहीं, यशराज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा ने भी ‘द रोमांटिक्स’ के लिए कैमरे पर अपना पहला इंटरव्यू रिकॉर्ड किया है।

विज्ञापन

4 of 4
यश चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘द रोमांटिक्स’ के ट्रेलर को देश दुनिया में बहुत सराहना मिली है। यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देते हुए 14 फरवरी को इस सीरीज का प्रसारण शुरू होगा। यश चोपड़ा को भारत में ‘फादर ऑफ रोमांस’ माना जाता है जिन्होंने अपने चाहने वालों को ‘सिलसिला’, ‘लम्हे’, ‘कभी कभी’, ‘वीर जारा’, ‘दिल तो पागल है’, ‘चांदनी’ और ‘जब तक है जान’ जैसी लोकप्रिय रोमांटिक फिल्में दी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें