सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की पहली मुलाकात फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' की सक्सेस पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक साथ फिल्म 'शेरशाह' में नजर आएं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए, प्रेम परवान चढ़ा और बात शादी तक पहुंच गई। वैसे इससे पहले भी सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिंदगी में कई अभिनेत्रियां दस्तक दे चुकी हैं,लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई थी। हालांकि, कियारा आडवाणी के साथ भी उन्होंने अपनी शादी की बात कभी खुलकर नहीं स्वीकार की थी, पिछले महीने 'मिशन मजनू' के प्रमोशन के दौरान उनसे जब कियारा से शादी की बात पूछी जाती, तो हर बार वह अपनी शादी की बात पर गोल मटोल जवाब ही देते रहे।