यश चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमांटिक्स' में आमिर खान से लेकर सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, सलीम खान ,रानी मुखर्जी, हृतिक रोशन, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गज कई सितारों ने 'द रोमांटिक्स' में भारतीय सिनेमा में यश चोपड़ा एवं वाईआरएफ के योगदान के बारे में बताया है। मीडिया से हमेशा दूर रहे आदित्य चोपड़ा ने इस सीरीज में पहली बार अपना वीडियो इंटरव्यू दिया है। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का निर्देशन स्मृति मुंधरा ने किया है, जिन्होंने 'इंडियन मैचमेकिंग' और 'नेवर हैव आई एवर' सीजन 3 की सफलता के बाद नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज से वापसी की है। यश चोपड़ा ने 'सिलसिला', 'लम्हे', 'कभी-कभी', 'वीर-जारा', 'दिल तो पागल है', 'चांदनी', 'जब तक है जान' जैसी कई लोकप्रिय रोमांटिक फिल्में दी हैं।