फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhubala: क्यों 'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' कहलाईं मधुबाला? महज 36 साल की उम्र में छोड़ गईं दुनिया

Tue, 14 Feb 2023 10:03 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मधुबाला - फोटो : अमर उजाला
फरवरी! लोग जिसे मोहब्बत का महीना कहते हैं। फरवरी की 14 तारीख! लोग जिसे मोहब्बत का दिन कहते हैं। वर्षों पहले इसी दिन एक खूबसूरत लड़की का जन्म हुआ था, जिसके चांद से मुखड़े को एक बार देखकर लोग देखते ही रह जाते। उसकी खूबसूरती पर न जाने कितने लोग फिदा हुए और कितनों को प्यार हुआ! मगर, वह ताउम्र प्यार को तरसती रही। उस लड़की को जमाना अभिनेत्री मधुबाला के नाम से जानता है। उन्हें 'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' के रूप में भी याद किया जाता है। बता दें कि आज मधुबाला की बर्थ एनिवर्सरी है। आइए जानते हैं उनके बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
Madhubala - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मधुबाला ने महज 36 वर्ष का जीवन जीया। मगर, इतने कम वर्षों में ही उन्होंने ऐसा काम किया कि आज तक कोई उन्हें टक्कर देने वाला नहीं है। मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में अताउल्लाह खान और आयशा बेगम के घर में हुआ था। मधुबाला 11 भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर थीं। उनकी खूबसूरती के चर्चे सब जगह थे। घर की जिम्मेदारी उठाने के लिए एक्ट्रेस ने कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। वर्ष 1942 में मधुबाला ने महज 9 साल की उम्र में फिल्म 'वसंत' में काम किया और यही से ये उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 150  रुपये सैलरी मिली थी।
विज्ञापन

3 of 5
Madhubala - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 9 साल की उम्र में उन्हें 'बेबी मुमताज' नाम दिया गया। मुमताज का वास्तविक नाम मुमताज जहां देहलवी था। उस जमाने की फेमस अदाकारा देविका रानी ने मुमताज को अपना नाम बदलकर मधुबाला रखने की सलाह दी थी। मधुबाला ने फिल्म 'नील कमल' से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। मधुबाला ने 'फागुन', 'हावड़ा ब्रिज', 'काला पानी' और 'चलती का नाम गाड़ी' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। वहीं कालजयी फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में उनका किरदार अमर हो गया। 
Comic Con India 2023: सिद्धांत ने बुरी नजर हटाने को भांजी तलवार, राज और डीके पहुंचे ‘फर्जी’ के प्रचार में

4 of 5
Madhubala - फोटो : सोशल मीडिया
मधुबाला का फिल्मी करियर जितना सफल रहा था, उतनी ही परेशानियां उन्हें अपनी निजी जिंदगी में झेलनी पड़ी थीं। उनकी जिंदगी में इतने दर्द थे कि उन्हें 'द ब्यूटी विद ट्रेजेडी' का तमगा दिया गया। इसके अलावा मधुबाला की बेपनाह सुंदरता की वजह से उन्हें 'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' के नाम से भी जाना गया। मधुबाला हिंदी सिनेमा की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री थीं जिनकी खूबसूरती की तुलना हॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मर्लिन मुनरो से की जाती है।
Kangana Ranaut: कंगना की पोस्ट पर भड़कीं नवाजुद्दीन की भाभी, कहा- बात निकली है तो फिर दूर तलक जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhubala - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मधुबाला के दिल में एक छेद था और इस बात का पता उन्हें 1950 के दशक के मध्य में फिल्म 'मुगल ए आजम' की शूटिंग के दौरान लग गया था, लेकिन अपने बड़े परिवार की जिम्मेदारियों के तले दबे होने के कारण और अपने करियर की बुलंदी पर होने की वजह से मधुबाला ने इस गंभीर बीमारी को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में धीरे-धीरे ये बीमारी और बड़ी हो गई। आखिरकार 23 फरवरी 1969 को महज 36 साल की उम्र में मधुबाला इस दुनिया को छोड़ गईं। 
Sonakshi Sinha: रीना रॉय जैसी दिखने के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे लगता है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें