बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपनी स्पाई ड्रामा वेब सीरीज की वजह से जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। द नाइट मैनेजर में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच उन्होंने बातों-बातों में अपने आगामी प्रोजेक्ट से भी पर्दा उठा दिया है। दरअसल, फिल्मकार शेखर कपूर ने हाल ही में उनकी वेब सीरीज देखकर अभिनेता की जमकर तारीफ की। Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से आज भी मिलता है फैंस का प्यार, अभिनेता की मां ने किया खुलासा
विज्ञापन
2 of 5
शेखर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने ट्वीट किया, ''आश्चर्यजनक है कि कैसे अनिल कपूर ने अपने अंदर के अभिनेता को हर नए काम के के साथ कैसे विकसित किया है और ओटीटी ने अनिल को वो सब करने की अनुमति दी है जो मेनस्ट्रीम सिनेमा नहीं देता। आगे क्या है अनिल? आशा करता हूं कि कोई अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट होगा।'' इस ट्वीट का अनिल कपूर ने जवाब देते हुए अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी दे दी। Tarak Ratan: जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई तारक रत्न का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज