फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स केस: हिरासत में क्षितिज प्रसाद के साथ हुई बदसलूकी पर NCB ने दी सफाई, कही ये बात

Mon, 28 Sep 2020 11:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्षितिज रवि प्रसाद - फोटो : @Kshitij_prasad
सुशांत सिंह राजपूत केस में चल रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छानबीन में कई फिल्मी हस्तियों के नाम सामने आए हैं। हाल ही में ड्रग्स का सेवन और लेन-देन करने पर एनसीबी ने प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद को गिरफ्तार किया है। क्षितिज धर्माटिक एंटरटेनमेंट (फिल्मकार करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की सहयोगी कंपनी) के पूर्व कार्यकारी निर्माता हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
क्षितिज प्रसाद - फोटो : instagram/kshitijraviprasad
हाल ही में एनसीबी पर क्षितिज प्रसाद के साथ बदसलूकी के आरोप लगे थे। जिस पर अब एजेंसी ने अपनी सफाई पेश की है। दरअसल क्षितिज प्रसाद के वकील सतीश मानेशिंदे (जो रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती के भी वकील हैं) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में एनसीबी पर उनके मुवक्किल को टॉर्चर करने का आरोप लगाया। इस आरोप को अब एनसीबी ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए सिरे से खारिज किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
क्षितिज प्रसाद - फोटो : instagram/kshitijraviprasad
एनसीबी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में सतीश मानेशिंदे के आरोपों को शरारतपूर्ण और पूरी तरह गलत बताया है। एनसीबी ने कहा कि उन्होंने एक खबर देखी है जिसमें क्षितिज प्रसाद के वकील सतीश मानेशिंदे ने आरोपी के साथ हिरासत में 'बदसलूकी' के बारे में कहा है। एनसीबी खबर में लगाए गए आरोपों को खारिज करता है। गौरतलब है कि सतीश मानेशिंदे ने कोर्ट में एनसीबी के अधिकारियों द्वारा क्षितिज को टॉर्चर करने की भी बात कही थी। 

4 of 5
सतीश मानेशिंदे - फोटो : ANI
सतीश ने कहा था, 'समीर वानखेड़े और उनकी टीम ने बयान रिकॉर्ड करते वक्त कई झूठी बातें जोड़ीं। पहले तो रात भर क्षितिज को हिरासत में रखा गया और अगली सुबह ये कहा गया कि अगर करण जौहर, सोमेल मिश्रा, राखी, अपूर्व, नीरज या राहिल के ड्रग्स लेने की बात कह दो तो तुम्हें छोड़ दिया जाएगा'। जब क्षितिज ने किसी का भी झूठा नाम लेने से मना कर दिया तो समीर वानखेड़े ने क्षितिज को जमीन पर बैठा दिया और उनके मुंह के पास अपना जूता ले जाकर कहा कि यह तुम्हारी असली औकात है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्षितिज प्रसाद - फोटो : पीटीआई
आपको बता दें कि क्षितिज रवि प्रसाद को एनसीबी ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुई पेशी के दौरान वकील सतीश मानशिंदे ने एनसीबी को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। सतीश ने पेशी के दौरान कहा, '25 सितंबर को NCB ने क्षितिज के घर छापा मारा। घर की बालकनी में मिले सिगरेट के बट्स को एनसीबी ने गांजे के जॉइंट्स बता दिए। क्षितिज के विरोध के बावजूद गांजे की बात पर पंचनामा तैयार कर लिया गया। वहीं जब क्षितिज की पत्नी ने विरोध किया तो सिगरेट के बट्स को गांजा जैसा दिखने की बात लिख दी गई।'

पढ़ें: इन सितारों के भाई- बहन कभी नजर नहीं आए फिल्मों में, लाइमलाइट से भी रहते हैं दूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें