फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहिट फिल्म 'द ममी' के एक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- 'इस इवेंट में हुई मेरे साथ अश्लीलता'

Sat, 24 Feb 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Brendan Fraser
हॉलीवुड सुपरस्टार और सुपरहिट फिल्म 'ममी' के एक्टर ब्रेंडन फ्रेजर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुद के साथ सेक्सुअल हरासमेंट होने की बात बताई है। इसके लिए ब्रेंडन ने एचएफपीए के प्रेजीडेंट पर आरोप लगाया है..आइए जानते हैं पूरा मामला..
विज्ञापन

2 of 6
Brendan Fraser
फिल्म ममी और ममी रिटर्न के सुपरस्टार ब्रेंडन फ्रेजर ने हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष फिलिप बर्क पर उन्हें 2003 में गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। फ्रेजर ने बताया कि 'अध्यक्ष ने अपने बाएं हाथ से उनके निजी अंगो से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। 
विज्ञापन

3 of 6
Brendan Fraser
फ्रेजर ने कहा कि 'उस दौरान मुझे बहुत ही बुरा लगा, मुझे लगा मैं एक छोटा बच्चा हूं, ऐसा लगा कि मैरे गले में कुछ फंस गया है और मैंने रोना शुरू कर दिया।' उन्होंने आगे बताया कि उनके साथ ऐसा क्यों किया जा रहा था उन्हें कुछ नहीं पता था।' 

4 of 6
Brendan Fraser
इस घटना के बाद ब्रेंडन को फिर कभी गोल्डन ग्लोब्स इवेंट में इनवाइट नहीं किया गया। बता दें कि इस इवेंट में ही ब्रेंडन के साथ ये सारी वारदात हुई थी। वहीं, फिलिप ने अपनी सफाई में कहा कि यह सब एक मजाक था।
विज्ञापन

5 of 6
Brendan Fraser
इसके लिए फिलिप ने फ्रेजर से माफी मांगते हुए कहा कि 'मेरे ऐसा करने के लिए मैं आपसे  क्षमा चाहता हूं, अगर मेरी किसी हरकत से आपको तकलीफ हुई हो तो आपको बता दूं कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं थी मैं क्षमा चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Brendan Fraser
ब्रेंडन ने बताया कि मी टू और टाइम्स अप मूवमेंट ने उन्हें यह बात खुलेतौर पर रखने का साहस दिया। लेकिन ब्रेंडन का यह भी कहना है कि वह अभी भी डरे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें