फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर की रेस में भारतीय फिल्म और सरकार पर भड़के जावेद अख्तर, पांच बड़ी खबरें

Thu, 02 Jan 2020 07:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
भारत के मशहूर शेफ विकास खन्ना की पहली ही फिल्म ‘द लास्ट कलर’ ऑस्कर पुरस्कार की फीचर फिल्म की सूची में जगह बनाई है। इस फिल्म में अभिनेत्री नीना गुप्ता ने मुख्य किरदार निभाया है। अपनी पहली ही फिल्म के ऑस्कर की रेस में शामिल होने पर विकास खन्ना ने खुशी जताई है। यह फिल्म वृंदावन और वाराणसी में रहने वाली विधवाओं की जिंदगी पर आधारित है।

नीना गुप्ता की फिल्म ‘द लास्ट कलर’ ऑस्कर पुरस्कार की रेस में, इतिहास रचने की संभावना
 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
सलमान खान के जन्मदिन(27 दिसंबर) पर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस बेबी गर्ल का नाम आयात रखा गया है। अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा ने आयत की क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। मंगलवार को अर्पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनको अपनी नवजात बच्ची आयत, बेटे आहिल और पति आयुष शर्मा के साथ अस्पताल के बाहर देखा गया। अब आयुष ने बताया है कि अर्पिता ने सलमान के जन्मदिन के दिन ही आयत को क्यों जन्म दिया?

सलमान के जन्मदिन पर ही अर्पिता ने क्यों दिया बच्ची को जन्म, आयुष ने खोला बड़ा राज
विज्ञापन

3 of 5
mahesh bhatt - फोटो : Social Media
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कैंपस के बाहर नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान गाकर छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने आने वाले साल का स्वागत किया। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का विरोध कर रहे स्थानीय नागरिक भी छात्रों के साथ रहे। रात में 12 बजते ही प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने राष्ट्रगान गाया और उसके बाद इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। अब फिल्मकार महेश भट्ट ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नए साल पर नागरिकता कानून का छात्रों ने किया विरोध, महेश भट्ट ने ट्वीट कर कही ये बात

4 of 5
javed akhtar - फोटो : Social Media
गीतकार जावेद अख्तर हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। बीते दिनों उन्होंने नागरिकता कानून को लेकर सरकार की आलोचना की थी। अब एक बार फिर जावेद अख्तर ने निशाना साधते हुए कहा है कि ये सरकार देश को हिंदू पाकिस्तान बनाने का प्रयास कर रही है।

मोदी सरकार पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- देश को 'हिंदू पाकिस्तान' बनाने की कोशिश...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
natasa stankovic,Hardik Pandya - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ सगाई कर ली है। हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। इन दिनों ये दोनों दुबई में अपने नए साल का जश्न मना रहे हैं। हार्दिक पांड्या के साथ अपनी सगाई का खुलासा खुद नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया के जरिए किया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

हार्दिक पांड्या के साथ 'डीजे वाले बाबू' गर्ल ने की सगाई, रोमांटिक तस्वीर साझा कर जताया प्यार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें