फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story: दक्षिण में आतंकवादियों की कारगुजारियों का खुलासा, फिल्म 'द केरल स्टोरी' का टीजर रिलीज

Thu, 03 Nov 2022 12:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
the kerala story - फोटो : यूट्यूब
देश में हिंदुओं के साथ हुए अत्याचार की कहानियों को कैमराबद्ध करने की कोशिशों की दूसरी कड़ी के रूप में बन रही फिल्म 'द केरल स्टोरी’ का टीजर गुरुवार को जारी कर दिया गया। फिल्म में प्रलोभन, दबाव और भय दिखाकर अगवा की गई और बहला फुसलाकर ले जाई गई ऐसी युवतियों की कहानी है जिन्हें आतंकवादी संगठनों ने अपना गुलाम बनाकर रख लिया। फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने इस कहानी पर महीनों तक शोध किया है और इस काम में उन्हें तमाम समाजसेवी संगठनों ने भी मदद की है।
विज्ञापन

2 of 4
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह के मुताबिक ये एक ऐसी मानवीय त्रासदी की कहानी है जो दर्शकों को अंदर तक झकझोर देगी। ये फिल्म केरल राज्य में कथित रूप से लापता हुई 32 हजार महिलाओं के पीछे की घटनाओं का खुलासा करती है। विपुल का दावा है कि ये फिल्म केरल को झकझोर देने वाली घटनाओं की एक बहुत ही वास्तविक, निष्पक्ष और सच्ची कहानी है।

Aindrila Sharma: स्ट्रोक से बिगड़ी एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की तबीयत, अब वेंटिलेटर पर, दो बार कैंसर को दे चुकी
विज्ञापन

3 of 4
The Kerala Story - फोटो : सोशल मीडिया
सुदीप्तो सेन निर्देशित यह फिल्म एक आतंकवादी संगठन द्वारा महिलाओं की तस्करी की एक दिल तोड़ने वाली और चौंकाने वाली कहानी भी बताई जा रही है। गुरुवार को रिलीज हुए फिल्म के टीजर में एक महिला की कहानी दिखाई है जो नर्स बनने का सपना देखती है लेकिन उसे उसके घर से अपहरण कर लिया गया और अब वह आईएसआईएस आतंकवादी के रूप में अफगानिस्तान की जेल में बंद है।

KBC 14: हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट के सामने बिग बी ने खोल दिया जया बच्चन का ऐसा राज, सुन सबकी छूट गई हंसी
विज्ञापन

4 of 4
विपुल अमृतलाल शाह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के टीजर की रिलीज पर फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि हाल की एक जांच के अनुसार 2009 से केरल और मेंगलूरू की लगभग 32 हजार हिंदू और ईसाई समुदायों की लड़कियों को इस्लाम में परिवर्तित किया गया है और उनमें से अधिकांश सीरिया, अफगानिस्तान और अन्य आईएसआईएस और हक्कानी समूह के प्रभाव वाले क्षेत्रों में कैद हैं। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ इन महिलाओं की इस साजिश और दर्द के पीछे की सच्चाई को दिखाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें