विपुल शाह
- फोटो : अमर उजाला
विपुल शाह ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा, 'जब मैं अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे लगता है कि वह बहुत लंबा दौर था, जब हमने लगातार साथ में बिना रुके काम किया था। तब मुझे एहसास हुआ कि मुझे दूसरे अभिनेताओं के साथ भी काम करने की जरूरत है और यह होगा। अक्षय और मेरे दोनों के लिए एक अच्छा विचार होगा। तभी मैंने और अभिनेताओं के साथ काम करना शुरू किया। अक्षय के साथ काम करना दूसरे नेचर की तरह हो गया। इसलिए, हर बार जब मैं कुछ लिख रहा होता था या किसी विषय के बारे में सोच रहा होता था, तो मेरे लिए उसके बारे में सोचना स्वाभाविक बात थी। मैंने अक्षय की शैली को ध्यान में रखते हुए अपने किरदारों को लिखना शुरू कर दिया था।'