फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: बायकॉट ट्रेंड को विवेक अग्निहोत्री ने बताया 'अच्छा', बोले- परिणाम बहुत सकारात्मक होंगे

Sat, 17 Sep 2022 04:43 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास नहीं गुजर रहा है। बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड की हर बड़ी फिल्म को बायकॉट का सामना करना पड़ा है, जिस वजह से फिल्मों का कलेक्शन भी नुकसान में रहा। इन दिनों सिनेमाघरों में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लगी हुई है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भी जबरदस्त बायकॉट का सामना करना पड़ा। इन सबके बीच, अब 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बायकॉट ट्रेंड पर अपना बयान दिया है और इस कल्चर को अच्छा बताया है। 
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बायकॉट कल्चर पर बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। निर्देशक ने बताया कि यह एक अच्छा ट्रेंड है। विवेक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि यह थोड़ा मुश्किल मुद्दा है। 'बायकॉट बॉलीवुड' अभियान 'बेहद अच्छा' है, क्योंकि ये लोगों की उस चीज की हताशा को दर्शाता है जिस पर बॉलीवुड विचार कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके आगे विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि इस ट्रेंड का आखिरी परिणाम बहुत सकारात्मक होगा। इस दौरान विवेक से यह भी पूछा गया कि क्या ये अभियान दक्षिणपंथी द्वारा किया जा रहा है? इस सवाल का बेहद ही सीधा जवाब देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि ये बॉलीवुड के खिलाफ सांस्कृतिक विद्रोह है। हालांकि, इस दौरान विवेक ने यह भी माना कि वह बॉलीवुड का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बॉलीवुड का हिस्सा नहीं हूं, जो आजमाए और परखे हुए फॉर्मूले का इस्तेमाल करता है, बल्कि, मैं इससे बाहर हूं और हिंदी फिल्में बनाता हूं।
विज्ञापन

4 of 4
विवेक अग्निहोत्री- लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जब आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का बायकॉट हुआ था तब भी विवेक अग्निहोत्री ने बायकॉट कल्चर पर एक बयान दिया था और कहा था कि आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को भी बायकॉट का सामना करना पड़ा था, लेकिन यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। मैं बस फिल्म उद्योग में सुधार चाहता हूं। यह नकली बिजनेस एक गर्म हवा का गुब्बारा है जो अब फट गया है। अब ध्यान को सितारों और पीआर अभियान से हटाकर कहानी, लेखन और निर्देशक पर केंद्रित करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें