फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी को ब्रिटिश संसद ने किया आमंत्रित, कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर करेंगे चर्चा

Wed, 30 Mar 2022 09:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में से एक बन कर उभरी है। 11 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार सुर्खियां बटोर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
pallavi joshi husband vivek agnihotri - फोटो : pallavi joshi husband vivek agnihotri

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में से एक बन कर उभरी है। 11 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार सुर्खियां बटोर रही है। यही नहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी कर रही है। इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों की तरफ से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली है। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए अब फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी को ब्रिटिश संसद द्वारा कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा के बारे में बात करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

2 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विवेक और पल्लवी अगले महीने ब्रिटिश संसद का दौरा करेंगे। इसके लिए उन्हें पहले ही निमंत्रण मिल चुका है। इस दौरान दोनों संसद में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचारों पर बात करेंगे। इस सिलसिले में विवेक अग्निहोत्री ने एक वेबसाइट को बताया कि मेरी पत्नी पल्लवी और मुझे ब्रिटिश संसद में आमंत्रित किया गया है। हम अगले महीने वहां आ जाएंगे। मुझे खुशी है कि हम वहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म अपनी रिलीज के साथ ही देश भर में सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को देखने के बाद कई बड़ी हस्तियां इस पर अपनी प्रतिक्रिया देती नजर आ रही है। यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। एक बैठक में फिल्म पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि फिल्म में वह दिखाया गया है, जिसे वर्षों से दबाने की कोशिश की गई थी।

4 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram

देशभर में फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री तक घोषित कर दिया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, हरियाणा, त्रिपुरा, गोवा आदि शामिल हैं। इसके अलावा आमजन में भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म देखने के लिए सभी अपने- अपने स्तर पर लोगों को प्रोत्साहित करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात की जाए तो विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में 90 के दशक में कश्मीर में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें