द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग के दौरान विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की है, इसे देखने के लिए सिनमाघरों में दर्शकों की कतारें फिर से लंबी होने लगी है। फिल्म ने पहले वीकएंड के बाद सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया और मंगलवार को भी फिल्म के अपने बजट की फिल्मों के बीच नया रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद दिख रही है। हालात ये है कि करीब 650 स्क्रीन्स के साथ रिलीज हुई जी स्टूडियोज की ये फिल्म सोमवर तक आते आते ढाई हजार स्क्रीन्स तक पहुंच गई है। छोटे शहरों से इस फिल्म की बढ़ती मांग को देखते हुए इसका प्रसार और दूर तक होता दिख रहा है।