फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कश्मीर फाइल्स: कट्टरपंथियों के डर से बांग्लादेश छोड़ने वाली लेखिका तसलीमा नसरीन ने देखी फिल्म, दी यह प्रतिक्रिया

Sat, 19 Mar 2022 12:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तसलीमा नसरीन - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देशभर में तारीफ बटोर रही है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के असहाय दर्द को दिखाया गया है, जो उन्होंने 1990 के दशक में झेला था। हर कोई नम आंखों से फिल्म की तारीफ कर रहा है। वहीं, अब मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी 'द कश्मीर फाइल्स' देख ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर पर दी। इस ट्वीट में लेखिका ने ये बताया कि उन्हें फिल्म देखने के बाद कैसा महसूस हो रहा है। साथ ही उन्होंने कश्मीरी पंडितों को उनका हक देने की बात भी लिखी है।  
विज्ञापन

2 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
तसलीमा नसरीन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज द कश्मीर फाइल्स देखी। अगर कहानी 100 प्रतिशत सच है तो कुछ भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया गया है, कोई आधा-अधूरा सच नहीं दिखाया गया है, तो सही में ये दुखभरी कहानी है और कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में रहने का हक वापस मिलना चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि बांग्लादेश से बांग्लादेशी हिन्दुओं को निकाले जाने पर किसी ने फिल्म क्यों नहीं बनाई है।'

विज्ञापन

3 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'द कश्मीर फाइल्स'
'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं और फिल्म अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 3.55 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की थी। लेकिन अब कलेक्शन में कई गुना इजाफा हो चुका है। आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 'द कश्मीर फाइल्स' ने 22 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की टोटल कमाई 120 करोड़ रुपये की हो चुकी है।
विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
तोड़ा 'बाहुबली' का रिकॉर्ड
अब तक आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और प्रभास की 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने अपने आठवें दिन शानदार कारोबार किया था। हालांकि, अब 'द कश्मीर फाइल्स' ने आठवें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई करके 'बाहुबली 2' और 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रभास की फिल्म ने आठवें दिन 19.75 करोड़ रुपये और आमिर खान की फिल्म ने 18.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' अब इन दोनों से आगे निकल गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें