फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: क्या कार्तिक संग बड़ा करने की प्लानिंग में विवेक अग्निहोत्री? फोटोज देख फैंस हुए एक्साइटेड

Fri, 26 Aug 2022 07:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री, कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्मों के अलावा, वह सोशल मीडिया के जरिए हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच विवेक अग्निहोत्री ने अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों के साथ निर्देशक ने जो कैप्शन लिखा है, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने कार्तिक और खुद को 'आउटसाइडर' बताया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री, कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने जो तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उसमें वह और कार्तिक स्माइल के साथ विक्ट्री का साइन दिखा रहे हैं। इन तीनों तस्वीरों में कार्तिक और विवेक के चेहरे पर लंबी सी स्माइल है। फोटोज में कार्तिक ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ चेक शर्ट पहन रखी है। वहीं, विवेक ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
विवेक अग्निहोत्री, कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
इन फोटोज के साथ विवेक अग्निहोत्री ने कैप्शन में लिखा, 'ग्वालियर के दो स्मॉल टाउन, मिडिल क्लास और आउटसाइडर जिन्होंने अपनी शर्तों पर नाम बनाया। अगर आप एक यंग इंडियन हैं, तो डाउन टू अर्थ, जड़ों से जुड़े और बेहद टैलेंटेड कार्तिक आर्यन से प्रेरणा लें।' विवेक और कार्तिक को यूं साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। फैंस अब कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक फिल्म पर काम कर सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है कि कुछ बड़ा होने जा रहा है। उम्मीद है कि इन्हें एक ही फिल्म में देख सकेंगे।' 
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगली फिल्म के लिए यह जोड़ी चाहिए।' वहीं, एक और यूजर ने पूछा कि क्या कार्तिक ही 'द दिल्ली फाइल्स' में नजर आएंगे। बता दें कि 'द दिल्ली फाइल्स' विवेक अग्निहोत्री का अगला प्रोजेक्ट है, जिस पर वह काम कर रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि कि ‘द दिल्ली फाइल्स’ तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच बताएगी। वहीं, कार्तिक आर्यन आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आए थे और अब वह 'शहजादे' और 'सत्य प्रेम की कथा' में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें