फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: रणबीर ही नहीं विवेक अग्निहोत्री भी खाते थे बीफ, निर्देशक ने खुद बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

Thu, 08 Sep 2022 12:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणबीर कपूर का प्रतिबंधित मांस को लेकर एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर ने मांस को लेकर अपनी पसंद जाहिर की है। उनकी इस बात से लोगों में काफी ज्यादा नाराजगी है। लोग उनकी कल रिलीज होने जा रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर बायकॉट ट्रेंड करा रहे हैं। रणबीर और आलिया बुधवार को जब उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे तो विरोधियों ने उन्हें दर्शन तक नहीं करने दिए। इसी बीच अचानक 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक  विवेक अग्निहोत्री का भी एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रतिबंधित मांस को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है।
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विवेक अग्निहोत्री के वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैंने यह भी लिखा है कि सबसे अच्छा बीफ कहा मिलता है, मैंने बहुत सी चीजें लिखी हैं, मैं इसे तब भी खाता था, मैं इसे अब भी खाता हूं, इसमें कुछ भी नहीं बदला है। यह मेरा जीवन है।' रणबीर कपूर के एक फैन पेज से ट्विटर पर यह वीडियो साझा किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'आपको अपना यह वीडियो कभी नहीं दिखाएंगे। यह उनकी निजी पसंद है। लेकिन यह उनके कथन और एजेंडा में फिट नहीं होगा। लेकिन आप लोग ऐसे लोगों से दूर रहें और टिकट बुक करते रहें और सिनेमाघरों में 'ब्रह्मास्त्र' को एंजॉय करें।'
विज्ञापन

3 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में अब विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर सफाई पेश की है। उन्होंने एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है, 'एक वक्त था जब मैं दोनों टाइम यह सोचकर मीट खाता था कि यह सेहत के लिए अच्छा है। अब नई जानकारी और जागरुकता के बाद मैं सात्विक हो गया हूं। सिर्फ शाकाहारी खाना खाता हूं और धीरे-धीरे सेहत संबंधी मेरी सभी दिक्कतें ठीक हो गई हैं। अब मैं ज्यादा ऊर्जावान हूं और मानसिक-शारीरिक संतुलन पहले से अधिक बेहतर है।'
विज्ञापन

4 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने एक दूसरे ट्वीट का भी जवाब दिया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मैं किसी से यह कहना पसंद नहीं करता कि उन्हें क्या करना चाहिए। मैंने सिर्फ अपने अनुभव शेयर किए हैं। अगर कोई अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव चाहता है तो कर सकता है। पहले मैं तंबाकू, शराब, मांस और चीनी का सेवन करता था। जब से मैंने इन्हें छोड़ दिया है, मेरे जीवन में जादुई बदलाव हुए हैं।' फिल्म निर्देशक के इस ट्वीट पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हमें हिंसक बनने से बचने और जानवरों को बचाने के लिए नॉन-वेज छोड़ना चाहिए, अपने हेल्थ बेनिफिट के लिए नहीं। एक यूजर ने पूछा, 'मतलब आप खाते थे?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'जैसा अन्न, वैसा मन।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें