मशहूर डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री को जान से मारने की धमकी मिल रही है और इसकी वजह उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ है। ये फिल्म 11 मार्च को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का पोस्टर इस साल देश के 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका में ‘द बिग एपल’ के टाइम्स स्क्वायर टावर पर लगा था। इतना ही नहीं, फिल्म की स्क्रीनिंग अमेरिका में 30 से ज्यादा बार हो चुकी है। ये फिल्म कश्मीरी पंडित समुदाय के नरसंहार की पहली पीढ़ी के पंडितों के दस्तावेजी फुटेज और वीडियोज इंटरव्यू पर आधारित है।
विवेक अग्निहोत्री को आए धमकी भरे कॉल
कुछ लोग इस फिल्म को भारत में रिलीज होने से रोकना चाहते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को भारत में रिलीज होने से रोकने के लिए विवेक अग्निहोत्री को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। फोन कॉल और मैसेज पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।