फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir Files Day 3 Collection: द कश्मीर फाइल्स की कमाई ने रविवार को तोड़े सारे रिकॉर्ड, सिर्फ इस दिन की कमाई ने वसूल ली पूरी फिल्म की लागत

Mon, 14 Mar 2022 01:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों देशभर में छाई हुई है। अपनी रिलीज के साथ ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड कायम करती नजर आ रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों देशभर में छाई हुई है। अपनी रिलीज के साथ ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड कायम करती नजर आ रही है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही कई तरह के विवादों में घिरी ‘द कश्मीर फाइल्स’ लोगों के बीच काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद से ही रोजाना उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में फिल्म ने रविवार को भी अपने बॉक्स कलेक्शन में एक नया मुकाम हासिल किया है। 

 

विज्ञापन

2 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को हुए फिल्म के ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि विवेक रंजन अग्निहोत्री की इस फिल्म को छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म ने रविवार को करीब 14 करोड़ की कमाई कर ली है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। रविवार को हुई कमाई के बाद 'द कश्मीर फाइल्स' कोरोनाकाल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है।

विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
14 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने जहां अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को 3.25 करोड़ की कमाई की थी। तो वहीं शनिवार को अपनी कमाई में 100 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा करते हुए इसने 8.25 करोड़ की कमाई कर डाली। इसके बाद रविवार को सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'द कश्मीर फाइल्स' ने तमाम विवादों और आलोचनाओं के बावजूद 14 करोड़ रुपये अपनी झोली में समेट लिए है।

4 of 5
कंगना रणौत ,द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'राधेश्याम' के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को देशभर में काफी सीमित स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। फिल्म को शुरुआत में सिर्फ 650 स्क्रीन मिली थी। लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब फिल्म की स्क्रीनों की गिनती बढ़ाकर 2000 कर दी है। फिल्म की कमाई और स्क्रीन की संख्या में हुई बढ़ोतरी इस फिल्म की सफलता को बताने के लिए काफी है। तेजी से आगे बढ़ते फिल्म के कलेक्शन को देख कहा जा सकता है कि 'द कश्मीर फाइल्स' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी को दर्शाया गया है। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री और सौरभ पांडे द्वारा सह- लिखित इस फिल्म में आर्टिकल 370 से लेकर कश्मीर के इतिहास पर भी बात की गई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें