विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को फिर से परिभाषित कर रही है। जिस फिल्म का छोटे पैमाने पर प्रचार किया गया था, वह अब नाटकीय रूप से एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। शुरूआती दो दिनों में, फिल्म मुख्य रूप से महानगरों के लोगों को आर्कषित कर रही थी, लेकिन अब फिल्म ने पूरे देश के लोगों को सिनेमाघरों में जाने पर मजबूर कर दिया है।