द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इन राज्यों में छाई 'द कश्मीर फाइल्स'
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक 'द कश्मीर फाइल्स' ने मुंबई सर्किट में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने मुंबई में 65.69 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दिल्ली-यूपी का क्षेत्र भी संग्रह के मामले में पीछे नहीं रहा। फिल्म ने इन क्षेत्रों में 64.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इन दो प्रमुख क्षेत्रों के बाद पूर्वी पंजाब, राजस्थान, सीपी और सीआई जैसे अन्य स्थान हैं, जहां फिल्म ने क्रमश: 31.83 करोड़ रु. 12.43 करोड़ रु, 11.23 करोड़ रु और 9.51 करोड़ रु की कमाई की है। इन स्थानों के अलावा, द कश्मीर फाइल्स को अन्य स्थानों के साथ-साथ मैसूर, पश्चिम बंगाल और निज़ाम-एपी में भी दर्शक मिले हैं, जिन्होंने फिल्म के संग्रह में क्रमश: 10.49 करोड़ रु. 10.42 करोड़ रु और 8.99 करोड़ रु जोड़े हैं।