विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। मील के कई पत्थर पार करने के बाद अब फिल्म ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है। रिलीज के 21 दिन के बाद विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने 'बच्चन पांडे' और 'आरआरआर' जैसी बिग बजट फिल्मों के सामने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बरकरार रखी है। 'द कश्मीर फाइल्स' ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये कमाने का आंकड़ा पार कर लिया है। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 1990 के दौरान कश्मीर में कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।