फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

D.V.V. Danayya Birthday: जानिए कौन हैं RRR के प्रोड्यूसर डी.वी.वी. दनय्या, जल्द ही लेकर आ रहे हैं सुपरहीरो फिल्म

Fri, 01 Apr 2022 07:21 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डी.वी.वी. दनय्या - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली के डाययेक्टर एस एस राजामौली की बहुचर्चित फिल्म आरआरआर इस समय सुपर-डुपर हिट हो रही है। ये फिल्म 1920 के दशक में ब्रिटिश कालीन की दशा पर आधारित है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर डी. वी. वी. दनय्या हैं। डी. वी. वी. दनय्या एक दिग्गज भारतीय फिल्म निर्माता है। इन्हें दक्षिण भारत में शानदार सफल फिल्मों के लिए जाना जाता है। एक अप्रैल को दनय्या अपना 61वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके पर हम आपको डी. वी. वी. दनय्या के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।



 
विज्ञापन

2 of 4
डीवीवी दनय्या - फोटो : सोशल मीडिया
डी. वी. वी. दनय्या का जन्म 1 अप्रैल 1961 को तल्लापुडी (पश्चिम गोदावरी जिला) में हुआ था। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'जंबा लकीदी पंबा (1993)' से की थी। ये अपने समय की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। इन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा की संभावनाओं के बारे में जानकारी जुटाई और एक जुनून के साथ फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा। 
विज्ञापन

3 of 4
डी.वी.वी. दनय्या - फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही दनय्या ने हाई बजट वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ-साथ छोटे बजट की भी फिल्मों को प्रोड्यूस किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न शैलियों के साथ प्रयोग करना जारी रखा, जिन्हें रीजनल ऑडियंस ने खूब सराहा। डी. वी. वी. दनय्या को साउथ में जांबा लकीदी पंबा, नेनिथे, देशमुदुरु, भारत अने नेनु जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
डी.वी.वी. दनय्या - फोटो : सोशल मीडिया
दनय्या अगले दो सालों में टॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े प्रोजोक्ट्स पर काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने इस फिल्म के लिए मेगास्टार चिरंजीवी को साइन किया और हाल ही में इसकी घोषणा की है। चिरंजीवी की इस फिल्म का निर्देशन वेंकी कुदुमुला करेंगे और इस महीने यह प्रोजेक्ट आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें