बॉलीवुड के इतिहास में केवल कुछ ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि इन सभी फिल्मों में एक चीज समान है, वो है इनका बजट। अब यदि 'द कश्मीर फाइल्स' 300 करोड़ के क्लब में प्रवेश ले लेती है, तो यह पहली फिल्म बन जाएगी, जिसे 100 करोड़ रुपये से कम के बजट में बनाया गया है। अभी तक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने वर्ल्ड वाईड 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।