फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा का नाम लेकर कीकू शारदा ने किया ऐसा मजाक, बंद हो गई कृष्णा अभिषेक की बोलती

Mon, 28 Dec 2020 09:07 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोनी टीवीॉ
टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर आपने अक्सर कॉमेडियन्स को एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हुए देखा होगा। हर हफ्ते टेलीकास्ट होने वाले इस शो में बीते दिनों गोविंदा भी पहुंचे थे। इस वजह से उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने उस ऐपिसोड में परफॉर्म करने से मना कर दिया था। दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। लेकिन कृष्णा और गोविंदा के इस झगड़े पर कॉमेडियन्स खूब मजे ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोनी टीवी
हाल ही में प्रसारित हुए एक ऐपिसोड में इसी को लेकर कीकू शारदा ने कृष्णा अभिषेक से कुछ ऐसा कह दिया कि उनकी बोलती बंद हो गई। लेकिन कीकू के इस कमेंट से हर कोई खिल-खिलाकर हंसने लगा। खुद कीकू भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 
विज्ञापन

3 of 6
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोनी टीवी
दरअसल कपिल शर्मा शो के हालिया एपिसोड में कुली नंबर 1 की स्टार कास्ट पहुंची थी। सारा अली खान और वरुण धवन, कपिल शर्मा के साथ स्टेज पर बैठे थे। तभी एक एक्ट के दौरान, कृष्णा 'धरमवीर' फिल्म के धरम और कीकू 'जीत' फिल्म के सनी देओल वाले गेटअप में पहुंचे। 

4 of 6
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोनी टीवी
एक्ट के दौरान बातों ही बातों में कीकू शारदा, गोविंदा की आवाज में कुछ कहा जिस पर कृष्णा ने धर्मेंद्र स्टाइल जवाब दिया ‘चीची ऐसे बात नहीं करते'। इस पर बिना देर किए कीकू भी फौरन कहा ‘चीची तो आपसे बात ही नहीं करते'। इस बात पर सभी जोर-जोर से हंसने लगे। बता दें कि गोविंदा को ही लोग चीची कहते हैं।


 
विज्ञापन

5 of 6
गोविंदा, कश्मीरा शाह औऱ कृष्णा अभिषेक - फोटो : फाइल फोटो
कपिल के शो से शुरू हुआ विवाद
दरअसल गोविंदा 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस एपिसोड से उनके भांजे कृष्णा अभिषेक नदारद दिखे। जिसके बाद एक बार फिर से इन दोनों के बीच की अनबन सामने आ गई। कृष्णा ने एक बयान में कहा कि उनकी दुश्मनी ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया था। उन्होंने कहा, 'मामा गोविंदा के साथ मैंने एपिसोड करने से मना कर दिया क्योंकि हमारे बीच कुछ मतभेद हैं और मैं नहीं चाहता कि मतभेदों की वजह से शो पर असर पड़े। कॉमेडी करने के लिए आपको सकारात्मक माहौल में काम करना पड़ता है। रिश्ते अच्छे होते हैं तभी हंसी आती है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोविंदा और कृष्णा - फोटो : फाइल
कृष्णा अभिषेक को गोविंदा का जवाब
गोविंदा ने एक प्रेस रिलीज के जरिए अपना पक्ष रखा था। गोविंदा ने कहा था कि, 'मैंने रिपोर्ट पढ़ी कि मेरे भांजे ने उस टीवी शो में परफॉर्म नहीं किया क्योंकि मैं वहां मेहमान था। उसने हमारे रिश्ते पर भी बात की। उसके बयान में कई नाम खराब करने वाले और बेकार के कमेंट्स थे। मैं घोषणा करना चाहता हूं कि अब से उनसे मर्यादित दूरी रखना चाहता हूं। इसके लिए जो मुझे नापसंद करता है, करता रहे। हर परिवार में गलतफहमियां होती हैं लेकिन मीडिया में ये सब बातें करने से इमेज ही खराब होती है। शायद मैं सबसे ज्यादा गलत समझा जाने वाला इंसान हूं लेकिन रहने दीजिए। मेरी स्वर्गीय मां कहती थीं, नेकी कर और दरिया में डाल। मैं बस वही करना चाहता हूं।

अमृता अरोड़ा के आलीशान विला में छुट्टियां मनाने पहुंचे अर्जुन और मलाइका, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें