फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना ने पहली बार साझा की बेटे की तस्वीर, दोस्त ने ‘नाम’ का किया खुलासा

Mon, 28 Dec 2020 06:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मेघना राज ने साझा की बेटे की तस्वीर - फोटो : instagram/megsraj
दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी और अभिनेत्री मेघना राज ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया। फैंस को जब उनके बेटे के जन्म के बारे में पता चला वह उसे जूनियर चिरंजीवी कहने लगे। अब पहली बार मेघना ने बेटे की एक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
मेघना राज ने साझा की बेटे की तस्वीर - फोटो : instagram/megsraj
मेघना ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उनके बेटे का हाथ नजर आ रहा है जो अपनी मां की उंगलियों को पकड़े हुए हैं। चिरंजीवी के फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ मेघना ने एक भावुक पोस्ट भी साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
मेघना राज - फोटो : Instagram: @megsarj
मेघना ने तस्वीर के साथ लिखा- ‘चमत्कार का समय है। मेरा छोटा गिफ्ट, अपने छोटे हाथों से मेरे हाथों को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। इससे अच्छा गिफ्ट नहीं हो सकता।‘ मेघना की इस तस्वीर पर उनकी बेस्ट फ्रेंड नजरिया नजीम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

4 of 5
नजरिया नजीम - फोटो : instagram/nazariyafahad
नजरिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बच्चे के निकनेम का खुलासा किया है। मेघना की साझा की गई तस्वीर के साथ नजरिया ने लिखा- ‘मेरा छोटा चुम्बक।‘ बता दें कि 22 अक्तूबर को मेघना ने बंगलुरू के एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्मदिन दिया था। एक हफ्ते बाद नजरिया और उनके पति फहद फासिल केरल से मेघना को देखने अस्पताल पहुंचे थे। मेघना से मिलने के बाद कपल ने चिरंजीवी सर्जा को श्रद्धांजलि भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिरंजीवी सर्जा , मेघना राज - फोटो : instagram/nazariyafahad
गौरतलब है कि चिरंजीवी सर्जा का निधन इसी साल सात जून को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। उन्होंने बंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 39 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली थी। जब चिरंजीवी सर्जा का निधन हुआ तब मेघना राज तीन महीने की गर्भवती थीं। चिरंजीवी ने साल 2017 में मेघना राज के साथ सगाई की थी और 30 अप्रैल 2018 को दोनों ने क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की। जिसके बाद दो मई 2018 को एक पारंपरिक हिंदू शादी समारोह भी आयोजित किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें