फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Immortal Ashwatthama: अश्वत्थामा को लेकर आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, कहा - फिल्म के लिए अभी सही समय नहीं

Thu, 08 Feb 2024 06:23 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

गुरुवार को फिल्म 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लांच के दौरान आदित्य धर ने इस बात का खुलासा किया कि 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य धर-द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद चर्चा थी कि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर अभिनेता विक्की कौशल को लेकर फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' का निर्देशन करेंगे। काफी समय तक इस फिल्म से  विक्की कौशल का नाम जुड़ता रहा, बाद में सुनने में आया कि इस फिल्म को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह को अप्रोच किया जा रहा है। फिर सुनने में आया कि इस फिल्म के लिए आदित्य धर की साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से बातचीत चल रही है। लेकिन गुरुवार को फिल्म 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लांच के दौरान आदित्य धर ने इस बात का खुलासा किया कि इस फिल्म को फिलहाल अभी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
आर्टिकल 370 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लांच के दौरान जब आदित्य धर से फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' के बारे में बात की गई तो आदित्य धर ने कहा,'फिल्म अब ठंडे बस्ते में है। इस फिल्म को लेकर मेरा जो दृष्टिकोण है और जिस स्तर पर फिल्म का निर्माण करना चाहता हूं, वैसी वीएफएक्स क्वालिटी  हमारे पास नहीं है। जो है वह बहुत ही महंगी हैं । जब तक यह तकनीक सस्ती नहीं हो जाती और  सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या नहीं बढ़ जाती, तब तक मुझे इंतजार करना होगा। फिल्म का निर्माण तो करूंगा ही, लेकिन अभी मुझे सही समय का इंतजार है।' 
विज्ञापन

3 of 5
आर्टिकल 370 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आदित्य धर ने हॉलीवूड के निर्देशक जेम्स कैमरून की चर्चा करते हुए कहा, 'जेम्स कैमरून ने  27 साल पहले फिल्म 'अवतार' को बनाने के बारे में सोचा था। लेकिन जिस स्तर पर वह इस फिल्म का निर्माण करना चाह रहे थे, उनके मुताबिक उस समय उस तरह की तकनीक नहीं थी जिस तरह की तकनीकी का प्रयोग करके फिल्म 'अवतार' का निर्माण किया। उन्होंने उनके लिए सही समय का इंतजार किया। और, फिल्म कैसी बनी आज लोगों के सामने है। मैं अपनी तुलना जेम्स कैमरून ने नहीं करता हूं, मैं तो उनके नाखून के बराबर भी नहीं हूं, लेकिन मुझे ''द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' बनाने के लिए सही समय का इंतजार है। 

Saif Ali Khan: तैमूर को मिल रहे मीडिया अटेंशन से परेशान हैं सैफ अली खान! बोले- दर्शक ही बनाते हैं स्टार किड्स

4 of 5
आर्टिकल 370 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आदित्य धर ने कहा, 'हमारी कोशिश एक अच्छी फिल्म बनाने की है। इसलिए हम इस फिल्म को जल्दबाजी में नहीं बनाना चाहते हैं। क्योंकि फिल्म में एक बार जो छप जाती है वह यह अगले 200-300 वर्षों तक अस्तित्व में रहती है। सिर्फ प्रोजेक्ट बनाने के लिए मैं फिल्म नहीं बनाना चाहता और ना ही फिल्म बनाने का मेरा मकसद पैसा कमाना है। मैं एक देशभक्त हूं और मैं  मानता हूं कि फिल्म निर्माताओं के रूप में, हमारे पास अपने देश का सही तरीके से प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी है। मैं  चाहता हूं कि मैं या मेरा कोई सहकर्मी ऑस्कर मंच पर खड़े हों और भारत के लिए इसे जीतें। यह तभी होगा जब हम सिनेमा बनाएंगे। 

Grammy Awards 2024: ग्रैमी जीतने के बाद भारत लौटे शंकर महादेवन, पैपराजी को चॉकलेट बांटकर मनाया जीत का जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्टिकल 370 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लांच के दौरान इस बात की भी चर्चा छिड़ी की, यह फिल्म प्रोपेगेंडा  फिल्म है और चुनाव के नजदीक फिल्म को रीलीज करके मौजूदा सरकार की छवि को अच्छी बताने की कोशिश की जा रही है। आदित्य धर ने कहा, 'इस फिल्म के बारे में लोग क्या सोचते हैं, इसकी परवाह मैं नहीं करता। जब यह फिल्म दर्शक देखेंगे तो उन्हें समझ में आ जाएगा कि यह कैसी फिल्म है। रही बात इस फिल्म से मौजूदा सरकार की अच्छी छवि दिखाकर वोट बैंक बढ़ाने की, तो मुझे लगता है कि अब सरकार को इसकी जरूरत नहीं है। सरकार ने हमें 500 साल से विवादित राम मंदिर का निर्माण करवाकर दे दिया इससे ज्यादा और हमें और क्या चाहिए।'

A Quiet Place Day One Trailer: एलियन अटैक से शहर में मची तबाही, अस्तित्व के लिए लड़ती दिखीं ल्युपिटा न्योंगो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें