आज अभिनेता शाहरुख खान का जन्मदिन है। इस खास मौके पर किंग खान ने फैंस को खास तोहफों की सौगात दी है। सबसे पहले तो आज उनकी फिल्म 'डंकी' का फर्स्ट ड्रॉप वीडियो जारी किया गया है। इसमें मेकर्स ने फैंस को फिल्म की झलक दिखाई है। अब अभिनेता की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' भी ओटीटी पर आ गई है। दिलचस्प बात यह है कि फैंस के लिए ओटीटी पर फिल्म का विस्तारित वर्जन रिलीज किया गया है। 'जवान' को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, आइए जानें...