जनहित में जारी कास्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एकता कपूर के साथ मेरा रिश्ता कारोबारी नहीं
टेलीविजन पर खूब काम करने के बाद राज शांडिल्य ने अभिनेता आयुष्मान खुराना को लेकर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ बनाई। फिल्म सुपरहिट रही तो लोगों को लगा कि ऐसी ही कुछ और दिलचस्प फिल्में राज की अब देखने को मिलेंगी। लेकिन, बतौर निर्देशक उनकी दूसरी फिल्म अब भी शुरू नहीं हो सकती है। वह कहते हैं, ‘इसकी वजह एकता कपूर के साथ मेरे एग्रीमेंट को नहीं माना जाना चाहिए। एकता के साथ मेरा जो करार है, वह करार नहीं बल्कि प्यार है। जहां जितना प्यार मिलेगा काम करते रहेंगे। दरअसल, करार प्रोफेशनल लोगो के साथ होता है। एकता कपूर से मेरा प्रोफेशनल रिश्ता नहीं है बल्कि क्रिएटिव रिश्ता है।’