फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' के लिए तीन रातों तक बिना सोए लगातार की शूटिंग, विक्की ने किया खुलासा

Sat, 02 Sep 2023 04:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आए थे। इस रोमांटिक-कॉमेडी मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। साथ ही मूवी ने दुनिया भर में 110 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। अब विक्की अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के गाने 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। अभिनेता ने इस गाने को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल भजन कुमार के रूप में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विक्की की पिछली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फैंस ने भी विक्की के अभिनय की खूब सराहना की थी। अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को लेकर फैंस ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म का गाना  'कन्हैया ट्विटर पे आजा' काफी वायरल हो रहा है। अब विक्की ने इस गाने को लेकर अपने संघर्ष के बारे में बताया है। 

Sharmila Tagore: शर्मिला टैगोर ने 14 साल बाद की बंगाली सिनेमा में वापसी, सुमन घोष की इस फिल्म में करेंगी अभिनय

विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘कन्हैया ट्विटर पे आजा टीजीआईएफ में मेरा एंट्री सीक्वेंस है। इस गाने के लिए एक विशाल सेट बनाया गया था। सभी लोग परफॉर्म करने के लिए इतना उत्साहित थे कि सेट पर किसी को भी नींद नहीं आई।  हमने लगातार तीन पूरी रातों तक शूटिंग की है! हाँ, मुझे नींद नहीं आ रही थी। हम सभी को नींद आ रही थी, लेकिन हम इस माहौल को पसंद कर रहे थे।’

Bollywood Celebs: ये सफल सितारे निर्देशन की दुनिया में नहीं दिखा पाए करिश्मा, फिल्में हो गईं फ्लॉप

4 of 5
विक्की कौशल - फोटो : IPL/BCCI

विक्की ने आगे इंटरव्यू में बताया कि उन्हें उम्मीद है कि यह गाना साल के सबसे बड़े जन्माष्टमी गीत के रूप में फैंस के बीच लोकप्रिय होगा।  विक्की का कहना है कि यशराज फिल्म्स (उर्फ वाईआरएफ) ने उनके एंट्री सीक्वेंस को बड़े पैमाने पर दिखाने की पूरी कोशिश की है। ऐसा इसलिए है क्योंकि विक्की फिल्म में हार्टलैंड इंडिया के एक गायक की भूमिका निभा रहे हैं।

Jawan Advance Booking: 'जवान' ने तोड़ा अपनी ही फिल्म 'पठान' का रिकॉर्ड, 24 घंटे में बिके इतने टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द ग्रेट इंडियन फैमिली - फोटो : Social media

आपको बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित और वाईआरएफ बैनर के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित एक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 25 सितंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें