अल पचीनो-अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन भी हैं फैन
अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों की दुनियाभर में कमी नहीं है। मगर, हर बड़ा कलाकार खुद भी किसी न किसी से प्रेरित होता है। अमिताभ बच्चन के साथ भी ऐसा है। बिग बी जिस एक्टर से प्रेरित होते हैं, वह कोई और नहीं बल्कि,अल पचीनो ही हैं। अमिताभ बच्चन अपने कई इंटरव्यू में यह बात स्वीकार कर चुके हैं कि वह अल पचीनो के अभिनय के मुरीद हैं। कहा तो यह भी जाता है कि अपनी फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने अल पचीनो के स्टाइल को कॉपी किया है! फिल्म 'अग्निपथ' के लिए कहा जाता है कि इसमें बिग बी का रोल अल पचीनो के 'स्कारफेस' के किरदार से मिलता-जुलता है। कई फिल्मों में बिग बी का हेयरस्टाइल भी अल पचीनो से प्रेरित बताया गया है। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, कहा नहीं जा सकता है। लेकिन, अमिताभ बच्चन और अल पचीनो में एक समानता यह भी है कि लंबे संघर्ष के बाद दोनों की झोली में एक-एक ऐसी फिल्म आई कि किस्मत बदल गई। यह संयोग ही है कि समय का भी सिर्फ 1 वर्ष का अंतर रहा। अप पचीनो की 'द गॉडफादर' 1972 में आई और इसने अल पचीनो को अलग पहचान दिलाई। वहीं, अमिताभ बच्चन के लिए 1973 में आई फिल्म 'जंजीर' किस्मत बदलने वाली साबित हुई।