हाल ही में अमेजन प्राइम पर फैमिली मैन का दूसरा सीजन रिलीज हुआ। जिसको दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर से भरे इस वेब सीरीज को दर्शकों ने हाथों हाथ ले लिया। इस फिल्म के मुख्य किरदार मनोज वाजपेयी के अभिनय को फैंस की जबरदस्त सराहना मिली है। सिर्फ मनोज ही नहीं बल्कि समांथा अक्किनेनी के किरदार ने भी फैंस को काफी प्रभावित किया है। राज और डीके द्वारा निर्देशित इस सीरीज के हर एक किरदार इन दिनों चर्चा में छाए हुए। दर्शक जेके तलपड़े यानी शारिब हाशमी के अभिनय की भी जमकर तारीफ कर रहे।
शारिब हाशमी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद
सीरीज हिट होने के हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान शारिब ने अपने करियर को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका सपना सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने का था, लेकिन वो अधूरा रह गया।एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान हाशमी ने सुशांत को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म फिल्मीस्तान की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां पर सुशांत भी नजर आए।