फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द फकीर ऑफ वेनिस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में फरहान एक फोटोग्राफर की भूमिका निभा रहे हैं। जो एक फकीर को अपने कैमरे में कैप्चर करना चाहता है। काफी खोज के बाद वो एक पेंटर से मिलता है।
इस पेंटर का रोल अन्नु कपूर ने निभाया है। जिन्होंने लंबे समय तक बालू के नीचे दबे रहकर तपस्या की थी। हंसी-मजाक से भरे इस ट्रेलर में अन्नु कपूर और फरहान अख्तर की एक्टिंग काफी लुभावनी है। बता दें कि फिल्म मेकर आनंद सुरापुर की इसी फिल्म से फरहान बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। लेकिन फिल्म किन्हीं कारणों से डिले हो गई। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'रॉक ऑन' से डेब्यू किया।
फरहान अख्तर ने साल 2001 में 'दिल चाहता है' बनाकर ये साबित कर दिया था कि वो एक वर्सटाइल आर्टिस्ट हैं। इसके बाद उन्होंने लक्ष्य और डॉन जैसी फिल्मों को भी निर्देशित किया। फरहान खुद ही अपनी फिल्मों के गाने गाते हैं। 'फकीर' के म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान हैं। ये मूवी इसी साल रिलीज होगी।