फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansal Mehta: द बकिंघम मर्डर्स के ओटीटी पर आते ही निर्देशक को क्यों मांगनी पड़ी माफी? यहां जानें असली वजह

Fri, 08 Nov 2024 06:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

द बकिंघम मर्डर्स नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। हालांकि, इसको देखने वाले वाले लोग फिल्म के हिंदी डबिंग की काफी आलोचना कर रहे हैं। इस पर फिल्म के निर्देशक ने अब सफाई भी दी है। 
विज्ञापन
1 of 5
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म द बकिंघम मर्डर्स सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी आ चुकी है। 8 नवंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर इसका प्रीमियर हुआ। हालांकि, रिलीज होते ही खराब डबिंग की वजह से सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना भी शुरू हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम- हंसल मेहता
लोगों ने की खराब डबिंग की शिकायत
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक शख्स ने फिल्म की खराब हिंदी डबिंग को लेकर हंसल मेहता से शिकायत की, जिसके बाद हंसल मेहता ने उस पोस्ट का जवाब देते हुए माफी मांगी और वादा किया कि मूल भाषा का संस्करण जल्द ही ओटीटी पर उपबल्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखी यह बात
एक्स पर यूजर ने लिखा, "मैंने द बकिंगहम मर्डर्स देखना शुरू किया, लेकिन हिंदी डबिंग इतनी खराब है कि मैं कुछ मिनटों से आगे नहीं देख पाया। प्रिय हंसल मेहता, क्या फिल्म अंग्रेजी में शूट की गई थी? नेटफ्लिक्स हमें मूल संस्करण क्यों नहीं दिखा रहा है? सभी ब्रिटिश लोगों को हिंदी में बोलते देखना बहुत बनावटी लगता है।"

4 of 5
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
हंसल मेहता ने मांगी माफी
हंसल मेहता ने इस पर जवाब देते हुए लिखा, "नेटफ्लिक्स इंडिया पर तकनीकी त्रुटि के कारण कुछ घंटों में मूल भाषा संस्करण अपलोड किया जाएगा। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। और हां, फिल्म का डब संस्करण देखना काफी परेशान करने वाला हो सकता है। क्षमा करें।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
दो संस्करणों में रिलीज हुई थी फिल्म
यह फिल्म मूल रूप से दो संस्करणों में रिलीज हुई थी। फिल्म का एक संस्करण हिंग्लिश था (जिसमें 80% संवाद अंग्रेजी में और 20% हिंदी में थे) और एक पूरी तरह से डब किया गया हिंदी संस्करण था। फिलहाल, नेटफ्लिक्स इंडिया पर वर्तमान में केवल डब किया गया वर्जन ही उपलब्ध कराया गया है।
Jai Hanuman: ऋषभ शेट्टी के बाद जय हनमान में हुई राणा दग्गुबाती की एंट्री, फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें