फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिया का घर प्यारा लगेः वो एक्ट्रेसेज जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ भारत को कहा अलविदा और विदेश में बसाया घर

Sun, 20 Dec 2020 02:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेसेज - फोटो : Instagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूबसूरत हसिनाओं की कभी कमी नहीं रहीं। आज भी बहुत सी एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जो काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं तो वहीं कई हीरोइनों ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। सिर्फ इतना ही नहीं इन हीरोइनों ने ग्लैमर जगत के साथ-साथ भारत को भी हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। तो चलिए आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जो बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अब विदेश में ही अपना जीवन गुजार रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रीति जिंटा, जीन गुडइनफ - फोटो : instagram/realpz
प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने काफी लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। कल हो ना हो, वीर-जारा, कभी अलविदा ना कहना, क्या कहना और संघर्ष जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली प्रीति जिंटा अब अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ही रहती हैं। प्रीति ने साल 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी की थी और शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और अमेरिका जाकर बस गई।
विज्ञापन

3 of 6
सेलिना जेटली
सेलिना जेटली

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेज में से एक सेलिना ने कई हिट रोल किए हैं। उनकी फिल्म अपना सपना मनी मनी, गोलमाल रिटर्न्स और नो एंट्री को काफी पसंद किया गया था। सेलिना ने इन किरदारों से काफी सुर्खियों भी बटोरीं, लेकिन समय के साथ उन्हें रोल मिलने बंद हो गए। इसके बाद सेलिना ने साल 2011 में बिजनेसमैन पीटर हॉग से शादी कर ली। अब सेलिना अपने पति और तीन बच्चों के साथ अमेरिका में ही रहती हैं।
 

4 of 6
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : instagram/meenakshiseshadriofficial
मीनाक्षी शेषाद्रि

बॉलीवुड की दामिनी यानी मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्में तो कई कीं, लेकिन फिल्म दामिनी ने ही उन्हें बड़ा स्टार बनाया था। मीनाक्षी को दमदार एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के लिए भी याद किया जाता है। 80-90 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की और लोगों को अपना दीवाना बना लिया। हालांकि मीनाक्षी ने एक समय के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और 1995 में इन्वेस्टमैंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली और अमेरिका में जाकर बस गईं।
विज्ञापन

5 of 6
मुमताज - फोटो : Social Media
मुमताज

गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की और अब वो लंदन में रह रही हैं। मुमताज ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में की जिसमें दो रास्ते, आपकी कमस, खिलौना, रोटी कपड़ा और मकान जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। मुमताज की जोड़ी राजेश खन्ना के साथ खूब जमती थी। हालांकि फिल्मों में लंबा समय बिताने के बाद मुमताज ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और अब वो लंदन में अपने परिवार के साथ रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रंभा
रंभा

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में धमाल मचाने वाली रंभा भी अब देश से दूर विदेश में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही हैं। 8 अप्रैल 2010 में रंभा ने कनैडियन बिजनेसमैन इंद्रकुमार पाथमांथन से शादी की थी। रंभा की दो बेटियां और एक बेटा है। रंभा अपने परिवार के साथ टोरंटो में रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं जिसमें क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, जुड़वा और बंधन जैसी फिल्में शामिल है।
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें