फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से शर्मनाक हार के बाद अमिताभ बच्चन ने भारतीय क्रिकेट टीम पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

Sun, 20 Dec 2020 02:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए एक टेस्ट मैच में मुंह की खानी पड़ी। पूरी टीम महज 36 रन के स्कोर पर पस्त हो गई। जिसके बाद से भारतीय टीम को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा रहा है। वहीं टीम की इस शर्मनाक हार पर देश की कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया भी दे रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
ऑस्ट्रेलिया के द्वारा भारतीय टीम की इस हार पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने टीम की हौसला अफजाई की है। साथ ही उन्होंने टीम की हार को दिन खराब होना बताया है और कहा है कि अगली बार कमबैक करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है टीम इंडिया...यह सिर्फ एक बुरा दिन था। हम वापसी करेंगे, हम सभी की जिंदगी में बुरे दिन आते हैं, लेकिन...सेटबैक का जवाब कमबैक से देंगे।' सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 

4 of 5
पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट के लिए शनिवार का दिन शर्मसार करने वाला रहा, जब उसकी टीम ने टेस्ट मैचों में अपना न्यूनतम स्कोर 36 रन बनाया और ऑस्ट्रेलिया ने दूधिया रोशनी में खेला जा रहा पहला टेस्ट क्रिकेट मैच तीसरे दिन ही आठ विकेट से जीतकर चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिम पेन और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। भारत की इस शर्मनाक हार पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा था कि उन्हें विश्वास नहीं था कि भारतीय पारी इस तरह से बिखर जाएगी। इससे पहले भारतीय टीम का न्यूनतम स्कोर 58 रन था, लेकिन अब 19 दिसंबर 2020 भारतीय टेस्ट इतिहास की काली तारीख बन चुकी है।

पढ़ें: कंगना को खरी-खोटी सुनाने वाले मीका सिंह ने की अभिनेत्री की तारीफ, कहा- 'मुझे आपकी आवाज काफी पसंद है...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें