फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agastya Nanda: द आर्चीज की रिलीज से पहले अगस्त्य नंदा के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, इस बायोपिक फिल्म में आएंगे नजर

Tue, 22 Aug 2023 11:58 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अगस्त्य नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

 बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पोते और श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा मोस्ट अवेटेड ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा में शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी। अब खबर आ रही है कि अगस्त्य नंदा अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

विज्ञापन

2 of 5
नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा - फोटो : Instagram

 अगस्त्य नंदा अपनी आगामी फिल्म  ‘द आर्चीज’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस भी अगस्त्य नंदा को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। अब खबर आ रही है कि ‘द आर्चीज’ की रिलीज से पहले ही अगस्त्य नंदा अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

Gadar 2: 'गदर 2' के बाद क्या है सनी देओल का प्लान? एक्टर ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन

3 of 5
नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगस्त्या जिस फिल्म में काम करने वाले हैं, वह 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक अरुण खेत्रपाल की बायोपिक है,  जो बसंतर की लड़ाई के दौरान शहीद हो गए थे। अरुण खेत्रपाल सबसे कम उम्र में  परमवीर चक्र पाने वाले सैनिक रहे हैं। बता दें कि अरुण खेत्रपाल 21 साल की उम्र में ही देश की खातिर शहीद हो गए थे। 

Chiranjeevi: सिनेमा में ऐसे 'चिरंजीवी' हुए कोनिदेला शिवशंकर वर प्रसाद, इस वजह से मां ने बदला था नाम

4 of 5
अमिताभ बच्चन, अगस्त्य नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो फिल्म का नाम ‘इक्कीस’ रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन ‘अंधाधुन’ और ‘बदलापुर’ फेम श्रीराम राघवन कर रहे हैं। बता दें कि श्रीराम राघवन ही कटरीना कैफ की फिल्म मैरी क्रिसमस का भी निर्देशन कर रहे हैं, लेकिन मेरी क्रिसमस से पहले निर्देशक फिल्म इक्कीस को सिनेमाघरों में लेकर आएंगे। खबर है कि यह फिल्म 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Gadar 2: ये हैं सनी देओल की ‘गदर 2’ से पहले की दर्जन भर हिट फिल्में, सबकी कमाई मिलाकर भी 300 करोड़ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

बात 'द आर्चीज' की करें तो इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। सुहाना और वेदांग के अलावा खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म ओेटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें