फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर': मनमोहन बने 'अनुपम' तो सोनिया, राहुल-प्रियंका के किरदार में कौन-कौन?

Fri, 28 Dec 2018 05:07 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 6
The Accidental Prime Minister
हमारे देश की राजनीति और उसकी हवाएं हमेंशा अपना रुख बदलती रहती हैं। जिसकी ताजा बानगी है बॉलीवुड फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर...बता दें फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह चर्चा का विषय बन गए हैं। आपको बताते हैं फिल्म आखिर फिल्म में कौन किसका किरदार निभा रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
the accidental prime minister
इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार को निभा रहे हैं। अनुपम खेर का रूप एक्स प्राइम मिनिस्टर डॉक्टर मनमोहन सिंह से बिलकुल मेल खाता है। दोनों में अंतर करना बेहद मुश्किल है। इतना ही नहीं अनुपम खेर की मां भी दोनों में अंतर नहीं कर पाई।
 
विज्ञापन

3 of 6
accidental prime minister
फिल्म में अक्षय खन्ना पीएम के मीडिया सलाहकार संजय बारू की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म संजय बारू की किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर ही आधारित है। 
 

4 of 6
bollywood - फोटो : self
फिल्म में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट निभा रही है। उन्होंने इस रोल को निभाने के लिए हिंदी भाषा भी सीखी है, जिसके लिए उन्हें कई महीने मशक्कत करनी पड़ी।
 
विज्ञापन

5 of 6
the accidental prime minister
प्रियंका गांधी का रोल टेलीविजन एक्ट्रेस अहाना कुमरा अदा कर रही हैं। वहीं फिल्म में राहुल गांधी के रोल में टीवी एक्टर अर्जुन माथुर नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मां को फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का पोस्टर दिखाते हैं और उनकी मां बहुत ही हैरान होती हैं। अनुपम खेर की मां उनसे इंप्रेस भी होती हैं और कन्फ्यूज भी हो जाती हैं। वह समझ नहीं पाती कि यह अनुपम ही हैं। जिसके बाद वह कहती हैं कि ये तो पागल है ...क्या करू मैं तेरे को। आपको बता दें कि फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का निर्देशन विजय गुट्टे ने किया है। जबकि निर्माता और वितरख जयंती लाल गड़ा है। यह फिल्म 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें