फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर बोले- 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' देख मेरी मां भी मुझे नहीं पहचान पाईं थीं

Fri, 04 Jan 2019 11:12 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
The Accidental Prime Minister
हिंदी सिनेमा में अनुपम खेर का नाम चुनौती भरे किरदारों के लिए जाना जाता है। ऐसा ही एक किरदार है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जो अनुपम ने अगले हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में किया है। अमर उजाला ने अनुपम खेर से इसी किरदार को लेकर की ये बातचीत।
विज्ञापन

2 of 6
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के सेट की तस्वीर - फोटो : Facebook
मनमोहन सिंह का किरदार करने के लिए आपने उनकी चाल और बोली को चुनौती की तरह लिया और कौन सी चुनौती रही आपके सामने इस किरदार को लेकर?
-एक अभिनेता के पास दो ही हथियार होते हैं, पहला शरीर और दूसरा वाणी। अगर ये दोनों ही किसी किरदार में कम रह जाएं तो उसमें और कुछ चैलेंजिंग रहा ही नहीं। किसी किरदार की नकल करना और किसी किरदार को परदे पर जीना यानी कैरीकेचर और रियलिज्म में बहुत ही बारीक फर्क होता है। थोड़ा सा भी इधर-उधर हो जाए तो गड़बड़ हो सकता है। आठ  महीने लगे मुझे इस किरदार पर काम करने में। इसके लिए मुझे ईनाम भी मिलेगा क्योंकि बचपन से सिखाया जाता है, अच्छा काम करोगे तो ईनाम भी मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
Anupam Kher
आपने कहा कि आपको चुनौती भरे रोल लेने की आदत है, इसकी प्रेरणा क्या है? द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के अलावा दूसरा मोस्ट चैलेंजिंग रोल किसे मानते हैं आप?
- अपने अंदर के अभिनेता को परखने के लिए ऐसे मुश्किल रोल लेने ही होते हैं जो आपको अपनी क्षमता का एहसास कराएं। मैं कह सकता हूं कि मेरे करियर का सबसे मुश्किल रोल यही है। खोसला का घोसला, मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों के रोल भी चुनौती भरे थे, लेकिन मेरे हिसाब से इन किरदारों में बात करना अभी जल्दबाजी होगी। हां, 30 साल बाद जब मैं व्हीलचेयर पर होऊंगा तब बात करूंगा कि मेरे करियर के सबसे चुनौती भरे किरदार क्या था। अभी तो शुरूआत हुई है।

4 of 6
Anupam Kher
इस किरदार को मापने का आपका पैमाना क्या रहा?
-मनमोहन सिंह हमारे आज के समय के नेता है। ऐसा नहीं है कि ये गांधी जी का रोल या चर्चिल का रोल या फिर नेहरू जी का रोल है, जिनके बारे में हमने सिर्फ किसी डॉक्यूमेंट्री में देखा है या सुना है। मनमोहन सिंह हर रोज टीवी पर होते हैं। हर इंसान उनसे वाकिफ है तो हर इंसान फिल्म देखने के बाद मुझे जज करेगा, कहेगा कि हां बिल्कुल ऐसे ही हैं मनमोहन सिंह। मेरी जो तस्वीरें वायरल हो रही है, वे इसलिए कि लोगों को इसमें काफी साम्यता दिखती है। तो कहीं ना कहीं वह एक तरह से मेरी तारीफ ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
The Accidental Prime Minister
आप बीजेपी के समर्थक रहे हैं और कुछ लोगों का कहना है कि ये बीजेपी की प्रोपगैंडा फिल्म है। इस पर आपका क्या कहना है?
- मेरी बीवी बीजेपी से सांसद है तो बड़ा जायज है उनका बोलना लेकिन वह जज नहीं हैं इस फिल्म के। इस फिल्म के जज दर्शक हैं। अगर एक अकेला आदमी भी हॉल में बैठकर ताली मारेगा तो वह भी मेरे लिए बहुत बड़ा ईनाम है। पहला बड़ा ईनाम तो मुझे उसी दिन मिल गया था जिस दिन मां को मैंने अपनी एक क्लिप दिखाई और उन्होंने कहा कि मुझे मनमोहन सिंह की वीडियो क्यों दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के बाद कौन सी फिल्में आने वाली हैं?
- एक फिल्म है होटल मुंबई। ये मार्च में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में रिलीज हो रही है। दूसरी फिल्म है वनडे जस्टिस डिलीवर्ड। ये भी करीब करीब तैयार है, बस डबिंग बाकी है। इसके अलावा अमेरिका में कुछ सीरीज में भी काम कर रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें