फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज के पहले ही तापसी पन्नू की 'थप्पड़' मुश्किलों में, पीएम मोदी को अपमानित करने का लगा आरोप

Fri, 28 Feb 2020 08:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
thappad - फोटो : amar ujala
अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की समीक्षकों सहित दर्शक भी काफी तारीफ कर रहे हैं। तापसी की ये फिल्म एक ऐसी पत्नी की कहानी को बयां करने वाली है जो पति से एक थप्पड़ खाने के बाद उससे अलग होने का फैसला कर लेती है। इस बीच तापसी पन्नू के फैंस के लिए बुरी खबर है। थप्पड़ की रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
thappad - फोटो : social media
तापसी पन्नू की इस फिल्म को सोशल मीडिया पर #BoycottThappad ट्रेंड करने लगा है। इसके पीछे की वजह फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा का सीएए और एनआरसी के खिलाफ बोलना। साथ ही थप्पड़ की अभिनेत्री तापसी पन्नू का मुंबई में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुई रैली में शामिल होना है। इस बात का पता चलते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने थप्पड़ के खिलाफ #BoycottThappad ट्रेंड शुरू कर दिया और इस फिल्म का विरोध करने लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Thappad - फोटो : social media
Bulbul sharma नाम की यूजर ने ट्विटर पर थप्पड़ का विरोध जताते हुए लिखा, 'मैं घरेलू हिंसा के खिलाफ हूं, लेकिन BoycottThappad क्योंकि मैं फिल्म के उन मेकर्स को दुख पहुंचाना चाहती हूं जो भारतीय नागरिक होने के बावजूद सीएए के बारे में झूठी बाते बोलते हैं।' Harsh $harma ने लिखा, ‘पहले दीपिका अब तापसी, बॉलीवुड ने इसे फिर से दोहराया है। वह अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए राष्ट्रीय मुद्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें इन मुद्दे की संवेदनशीलता को समझना होगा। #ShameOnBollywood #boycottthappad।’
 
 

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
Rohit लिखते हैं, मैं इस फिल्म को नहीं देखूंगा, मेरा परिवार भी नहीं देखेगा और मैं अपने दोस्तों से भी कहूंगा कि वो भी इस फिल्म का ना देखें, #BoycottThappad । वहीं Alok Kumar Dubey ने लिखा, ‘फिल्म के निर्माता और निर्देशक अभिनव सिन्हा और अभिनेत्री तापसी #UrbanNaxals हैं, दोनों हमारे लोकतांत्रिक तौर से चुने गए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को दिन-रात अपमानित करते रहते हैं। थप्पड़ फिल्म को थप्पड़ मार देना! #बायकाट_थप्पड़’ । इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तापसी पन्नू की इस फिल्म का विरोध किया है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thappad - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में एनआरसी और सीएए के खिलाफ रैली हुई। इस रैली में अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा और अन्य बॉलीवुड के कलाकारों के साथ तापसी ने भी भाग लिया था। बात करें फिल्म थप्पड़ की तो तापसी की ये फिल्म के टिकट पर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से तीन महीने के लिए टैक्स में छूट दी है। तापसी पन्नू स्टारर फिल्म थप्पड़ का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म घरेलू हिंसा की बात करती है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। ना सिर्फ महिला सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि पुरुषों ने भी थप्पड़ के ट्रेलर की तारीफ की थी। ऐसे में फिल्म को टैक्स में छूट मिलने से दर्शकों को कम दाम में टिकट मिल पाएगा, जिसका सकारात्मक असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिलेगा।

पढ़ें: शराब के नशे में तपासी पन्नू ने एक शख्स को मारा 'थप्पड़', वायरल हुआ वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें