फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस जर्नी से इन सितारों ने किया सबको हैरान, इस सिंगर ने 115 किलो वजन किया था कम

Fri, 28 Feb 2020 12:02 AM IST
Jaya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
भूमि, करीना और सारा अली खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में कई सितारे हैं जो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में कई सितारे तो ऐसे हैं जो शुरू में काफी मोटे हुआ करते थे लेकिन फिल्म जगत के लिए उन्होंने जमकर मेहनत की और बदल डाला अपना लुक। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे जिनकी फिटनेस जर्नी हर किसी के लिए प्रेरणा है। इस लिस्ट में सारा अली खान से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और अदनान सामी तक शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 10
करीना कपूर : - फोटो : अमर उजाला
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान भी बचपन में मोटी हुआ करती थीं। करीना ने साल 2000 में फिल्म रेफ्यूजी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि करीना उस वक्त तक अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में नहीं आती थीं लेकिन साल 2008 में फिल्म टशन के लिए करीना का जीरो फिगर ने सभी को आकर्षित किया। वहीं प्रेग्नेंसी के बाद भी करीना कपूर खान थोड़ी मोटी हो गईं थीं लेकिन करीना जल्दी ही मेहनत करके पुराना रंग में वापस आ गईं।
विज्ञापन

3 of 10
सोनाक्षी सिन्हा: - फोटो : अमर उजाला
सोनाक्षी सिन्हा
फिल्म दबंग में सलमान खान से साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों में आने से पहले 90 किलोग्राम की हुआ करती थीं। लेकिन धीरे धीरे सोनाक्षी भी फैट टू फिट कैटेगरी में शुमार हो गईं। सोनाक्षी सिन्हा की गिनती अब बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में होती है।

4 of 10
आलिया भट्ट : - फोटो : अमर उजाला
आलिया भट्ट
अपनी क्यूट मुस्कान और जानदार एक्टिंग से हर किसी को कायल कर चुकीं आलिया भट्ट भी एक वक्त पर काफी मोटी हुआ करती थीं। लेकिन आलिया ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में डेब्यू करने से पहले ही अपनी फिटनेस पर काम किया और खुद को पूरा बदल डाला। अब आलिया अक्सर जिम के बाहर स्पॉट हो जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 10
अर्जुन कपूर : - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म इशकजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर काफी फिट नजर आ रहे थे। लेकिन अर्जुन कपूर फिल्मों से पहले इतने फिट नहीं हुआ करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त पर अर्जुन कपूर का वजन 100 किलो से भी अधिक हुआ करता था।
विज्ञापन

6 of 10
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा आज न सिर्फ अपने प्यारे अंदाज और बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं बल्कि साथ ही साथ फिटनेस के लिए भी उनकी चर्चा होती है। दरअसल एक वक्त पर परिणीति  का वजन भी काफी ज्यादा था, लेकिन जल्दी ही परिणीति ने खुद को फिट कर लिया।
विज्ञापन

7 of 10
सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला
सोनम कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने फिल्म सांवरिया के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म से ही रणबीर कपूर ने भी अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। लेकिन काफी कम लोग इस बात को जानते हैं कि सांवरिया के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने सोनम को वजन कम करने की शर्त पर ही फिल्म ऑफर की थी। चूंकि सोनम पहले काफी मोटी हुआ करती थीं। ऐसे में सोनम ने जमकर मेहनत की और आज सोनम अपनी फिटनेस के साथ ही साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं।

8 of 10
भूमि पेडनेकर : - फोटो : अमर उजाला
भूमि पेडनेकर
2015 में आयुष्मान खुराना के साथ भूमि पेडनेकर ने फिल्म दम लगा के हईशा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में भूमि ने एक मोटी महिला का किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और साथ ही आयुष्मान- भूमि ने भी एक्टिंग से सभी का दिल जीता। लेकिन तब किसी ने भी ये नहीं सोचा होगा कि आने वाले वक्त में भूमि फिटनेस आइडल बन जाएंगी। दम लगा के हईशा के बाद भूमि ने जमकर मेहनत की और आज उनकी गिनती फिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में होती है। वहीं आज भी भूमि अपने किरदार के लिए जमकर मेहनत करती हैं।

9 of 10
अदनान सामी : - फोटो : अमर उजाला
अदनान सामी
सुरीली आवाज के मालिक सिंगर अदनान सामी ने सभी को उस वक्त हैरान कर दिया था जब उनका फिट अवतार दर्शकों के सामने आया था। बता दें कि अदनान सामी ने करीब 16 महीनों में 115 किलो वजन कम किया था। अदनान सामी का पहले वजन करीब 230 किलो था, वहीं बाद में अदनान ने मेहनत करके अपना वजन करीब 75 किलो किया था।
विज्ञापन

10 of 10
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान
फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं सारा अली खान आज फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन काफी कम लोग ही इस बात को जानते थे कि फिल्मों में आने से पहले सारा इतने फिट नहीं हुआ करती थीं। कुछ वक्त पहले सारा अली खान ने भी अपना एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें वो काफी मोटी नजर आ रही थीं। वीडियो सोशल मीडिया पर  तेजी से वायरल हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें