अविनाश सचदेव और रुबीना दिलैक
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया को दिए हालिया इंटरव्यू में अविनाश ने रुबीना के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'उन दोनों के बीच सब कुछ बहुत अच्छा था, लेकिन हर चीज की एक एक्सपायरी डेट होती है'। एक्ट्रेस के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए अविनाश ने कहा- 'वह बेहद खूबसूरत समय था, प्यारा जमाना था। जब आप अब पीछे मुड़कर देखेंगे तो उस समय के रिलेशनशिप बहुत प्योर होते थे। उस वक्त को याद करके आपको समझ आ जाएगा कि बचपन के प्यार और अब के प्यार में बड़ा अंतर है। अविनाश बोले- वह(रुबीना) नादान थी, हम दोनों इंडस्ट्री में नए थे, मेरे सामने एक नई हीरोइन थी और हीरोइन के साथ में मैं उसका हीरो। ऐसे में प्यार हो ही जाता है'।