बॉक्स ऑफिस पर 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है। दोनों ही फिल्में दिवाली के मौके पर यानी 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। एक तरफ अक्षय कुमार होंगे, जिन्होंने बैक-टू-बैक तीन फ्लॉप फिल्में दी हैं। वहीं, दूसरी तरफ अजय देवगन होंगे, जिन्होंने साल 2022 में एक हिट और एक फ्लॉप फिल्म दी है। बता दें कि यह पहली बार नहीं जब अजय-अक्षय के बीच भिड़ंत हुई हो। इससे पहले भी छह बार दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुकी हैं और इसमें तीन बार अक्षय ने तो तीन बार अजय ने बढ़त हासिल की। हालांकि, इस बार कौन किससे आगे निकलेगा यह अनुसान फिल्म की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट...