थैंक गॉड का दिवाली ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं, ‘हिंदी फिल्मों में अभिनय करते हुए मेरे इसी हफ्ते 10 साल पूरे हो रहे हैं और मैं तो ईश्वर को इस बात के लिए ‘थैंक गॉड’ हमेशा कहता आया हूं कि मुझे वह सब मिला जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। लाखों लोग मुंबई में किस्मत आजमाने आते हैं। सब मेहनत करते हैं। सब अच्छा काम करते हैं। लेकिन किसी किसी के ऊपर ईश्वर का आशीर्वाद भी होता है। और, बस इसी के लिए मैं हर रोज ईश्वर को धन्यवाद देता रहता हूं।’