फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: साजिद मामले में शर्लिन का सलमान पर निशाना और रकुल-जैकी की होगी शादी! पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 13 Oct 2022 08:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
साजिद खान, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की सिनेमा जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको आज दिन भर में क्या कुछ हलचल देखने को मिली...
विज्ञापन

2 of 11
जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में एक ओर जहां अभी भी फ्लॉप का दौर चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर बहुत जल्द शादियों का दौर लौटने वाला है। हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल ने शादी की है और अभी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरें चर्चा में थीं। अब खबर आ रही है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 2023 में सात फेरे ले सकते हैं। इस बारे में अभिनेत्री के भाई ने खुलासा किया है। 

Rakul-Jacky Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी! अभिनेत्री के भाई ने किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अवसाद के दौर से गुजर चुकी हैं। वह अक्सर मेंटल हेल्थ के मसले पर मुखर होकर बात करती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस कई बार सार्वजनिक मंच पर भी अपने उन कड़वे अनुभवों का जिक्र कर चुकी हैं, जो उन्हें अवसाद के दौरान हुए। हाल ही में एक बार फिर दीपिका पादुकोण इस मसले पर बातचीत करती नजर आईं। लेकिन, इस बार दीपिका अकेली नहीं थीं, उनके साथ पूर्व एक्ट्रेस और ब्रिटेन के शाही घराने की छोटी बहू डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल भी थीं। दरअसल, मेगन मार्कल ने अपने पॉडकास्ट आर्केटाइप्स के हालिया एपिसोड में दीपिका पादुकोण के साथ मेंटल हेल्थ के मसले पर बातचीत की। बातचीत के दौरान मेगन मार्कल ने भी इस बात का जिक्र किया की वह भी अवसाद के दौर से गुजर चुकी हैं। 

Deepika Padukone: डिप्रेशन के दिनों को याद कर छलका दीपिका का दर्द, बोलीं- लोगों को लगता था नाटक

4 of 11
अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर से मुलाकात की - फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा: द राइज' से दुनिया भर में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन भावुक हो गए। 20 साल के करियर में पहली बार नॉर्थ के किसी अवॉर्ड से सम्मानित होने पर उनके आंसू छलक उठे। सोशल मीडिया पर 'पुष्पा' के इस भावुक पल का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है। अपने पसंदीदा अभिनेता को इमोशनल होते देख उनके फैंस की आंखें भी नम हो गईं। 

Allu Arjun: 20 साल में पहली बार अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए 'अल्लू अर्जुन', बोले- 'इंडिया कभी झुकेगा नहीं'
विज्ञापन

5 of 11
कनिष्का सोनी - फोटो : Instagram
अभिनेता और निर्देशक साजिद खान पर मीटू कैंपेन के दौरान कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। इस वजह से जब से उनकी एंट्री बिग बॉस में हुई है, तब से लगातार उन्हें शो से बाहर करने की मांग उठ रही है। अब तक कई अभिनेत्रियों सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं भी साजिद खान पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा चुकी हैं। अब 'दिया और बाती हम' फेम अभिनेत्री कनिष्का सोनी ने भी साजिद खान को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने वीडियो जारी करने के साथ ही लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है। इसी के साथ उन्होंने सलमान खान से भी सवाल किया है। 

Kanishka Soni: अब कनिष्का सोनी ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मेरे साथ ऐसी हरकत...
विज्ञापन

6 of 11
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाने वाले चिरंजीवी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी ख्याति दक्षिण भारतीय दर्शकों के साथ-साथ हिंदी पिट्टी के लोगों तक फैली है। अपने अभिनय के दम पर चिरंजीवी ने जो पहचान बनाई है उसकी वजह से उनकी तूती बोलती है। निर्माता उनका नाम आते ही फिल्म को हिट समझने लगते हैं, लेकिन पिछली दो बार से चिरंजीवी की फिल्में टिकट खिड़की पर फेल हो गई हैं। पिछली बार अभिनेता को फिल्म 'आचार्य' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'गॉडफादर' भी सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक दर्शकों को नहीं खींच पा रही है, लेकिन अभी भी टिकी हुई है। इसी बीच हाल में चिरंजीवी ने 'आचार्य' के बॉक्स ऑफिस फेलियर को लेकर खुलकर बात की है।   

Chiranjeevi: 'आचार्य' के बॉक्स ऑफिस पर पिटने को लेकर चिरंजीवी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जब कोई फिल्म फ्लॉप हो..
विज्ञापन

7 of 11
शर्लिन चोपड़ा, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्ममेकर साजिद खान जब से 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बने हैं तब से ही वे लोगों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर साजिद को शो से बाहर करने की मांग की जा रही है। कई सेलिब्रिटी शो में साजिद खान के शामिल होने का विरोध करते नजर आ रहे है, उनमें एक और नाम जुड़ गया है और वह हैं अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा। शर्लिन तो साजिद के व्यवहार से इस हद तक नाराज हैं कि उन्हों ने शो का निर्माण करने वाली कंपनी और होस्ट सुपरस्टार सलमान खान को कानूनी नोटिस तक भेज दिया है। 

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के घर में बढ़ीं साजिद की मुश्किलें, शर्लिन चोपड़ा ने भेजा कानूनी नोटिस

8 of 11
श्रुति हसन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन की बेटी और साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हासन अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बारे में एक ऐसी बात बताई है जिससे हर ओर उनकी ही चर्चा हो रही है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान श्रुति ने खुलासा किया है कि वह अपनी नाक की सर्जरी करा चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया है कि इस पर लोग कैसी प्रतिक्रिया देते हैं इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। 

Shruti Haasan: सुंदर दिखने श्रुति हासन ने करवाई थी नाक की सर्जरी, कहा- फर्क नहीं पड़ता कि लोग...

9 of 11
दुरंगा सीजन 2 - फोटो : social media
ओटीटी की दुनिया में दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर रोज कोई न कोई नया कंटेंट जुड़ता चला जाता है। लोकप्रिय कोरियाई शो 'फ्लावर ऑफ एविल' के भारतीय रूपांतरण 'दुरंगा सीजन 1'  को 19 अगस्त 2022 को रिलीज किया गया था। जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न के साथ यह शो दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रहा और ZEE5 ओरिजिनल का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था। फिलहाल इस शो की शानदार सफलता को देखते हुए अब 'दुरंगा - टू शेड्स ऑफ ए लाई' के दूसरे सीजन को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है। 

Duranga Season 2: 'दुरंगा सीजन 2' को लेकर सामने आया अपडेट, फिर होंगे चौंकाने वाले खुलासे

10 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
कमाल आर खान उर्फ केआरके आए दिन अपनी बातों से बॉलीवुड पर कोई न कोई नया बम फोड़ते ही रहते हैं। खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले केआरके को अक्सर बॉलीवुड स्टार्स और उनकी फिल्मों पर तंज कसते देखा जाता है। शायद ही कोई निर्माता, निर्देशक या कलाकार होगा, जिसकी केआरके ने आलोचना न की हो। फिलहाल इन दिनों कमाल आर खान अभिनेता ऋतिक रोशन पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं और इसी क्रम में एक बार फिर से उन्होंने लेटेस्ट ट्वीट किया है। 

KRK: ऋतिक की 'विक्रम वेधा' के लेकर बोले केआरके सच हुई मेरी भविष्यवाणी, अब फाइटर भी बनेगी डिजास्टर
विज्ञापन

11 of 11
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। वह, इन दिनों फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग में व्यस्थ हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपना जन्मदिन फिल्म के सेट पर ही सेलिब्रेट किया। इस दौरान बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान, साउथ सुपरस्टार वेंकटेश और जगपति बाबू के अलावा फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। हालांकि, इस बीच जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वह था सलमान खान का लुक। बता दें कि सलमान खान ने आपने आगामी फिल्म के लिए अपना पूरा लुक बदल दिया है।
 
Viral Photos: फिल्म के सेट से वायरल हुईं सलमान की तस्वीरें, दबंग खान का लुक देख फैंस बोले- क्या लग रहे हो भाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें